ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 14,827 चीज़े में से 7,481-7,490 ।
मुंहासों की समस्या, होमियोपैथिक इलाज से मिलेगी राहत
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मुहांसे एक आम त्वचा रोग है। सभी उम्र के लोगों को मुँहासे होते हैं, लेकिन यह किशोरों और युवा वयस्कों में सबसे आम है। अधिकांश लोगों में, तीस वर्ष की आयु तक मुँहासे अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं, लेकिन कुछ लोगों में चालीस और पचास वर्ष की आयु में भी यह त्वचा समस्या बनी रहती है। चर्म रोग और किडनी स्टोन के विशेषज्ञ होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने मुंहासों से परेशान लोगों के   read more

धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिलाधिकारी ने धान की खरीदारी, सीएमआर (केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित रेट) जमा, भुगतान और संबंधित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को संबंधित प्रखंडों में तय लक्ष्यों के अनुरूप कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।   read more

बीपीएससी छात्रों पर हुए बर्बरता के खिलाफ एआईडीएसओ का विरोध प्रदर्शन
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मुजफ्फरपुर : पटना में बीते 18 दिसंबर से अपनी मांगों को लेकर बीपीएससी छात्रों पर राज्य सरकार द्वारा की गई बर्बर कार्यवाही ने लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवाधिकारों को गहरा आघात पहुंचाया है। कड़ाके की ठंड में छात्रों पर किया गया लाठीचार्ज और पानी की बौछार ने सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर किया है। खासकर छात्राओं के साथ किए गए दुर्व्यवहार ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। यह   read more

डॉ. अंबेडकर का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान : वाम दल
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में आज वाम दलों ने जिले में विरोध मार्च निकाला। भाकपा-माले, सीपीएम, सीपीआई, इंकलाबी नौजवान सभा (आईएनएस), छात्र संगठन आइसा, एआईएसएफ, इंसाफ मंच और मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने इस विरोध में भाग लिया। मार्च पानी टंकी चौक मिठनपुरा से शुरू होकर कई प्रमुख मार्गों से गु   read more

प्रशांत किशोर समेत 700 पर FIR, अभ्यर्थियों को भड़काने का आरोप
  • Post by Admin on Dec 30 2024

पटना : बीपीएससी परीक्षा रद्द कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर और अन्य लोगों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्यवाई की है। जिला प्रशासन ने प्रशांत किशोर सहित 21 नामजद और 600-700 अज्ञात लोगों के खिलाफ गांधी मैदान थाना में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि इन लोगों ने प्रतिबंधित स्थल पर अनधिकृत प्रदर्शन कर विधि-व्यवस्था भंग क   read more

7वीं नेशनल सवात् चैंपियनशिप में बिहार ने जीता गोल्ड और उपविजेता का खिताब
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार ने 7वीं नेशनल सवात् (फ्रेंचबॉक्सिंग) चैंपियनशिप -2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 गोल्ड, 16 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 54 पदक जीतकर उपविजेता का खिताब हासिल किया। यह प्रतियोगिता 26 से 30 दिसंबर 2024 तक कोलकाता स्थित रेलवे स्टेडियम में आयोजित की गई थी। बिहार टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना बिहार टीम के प्रमुख कोच और राज्य सवात् संघ के सचिव श   read more

विभिन्न मांगों को लेकर एआईकेएमकेएस का तीन दिवसीय धरना
  • Post by Admin on Dec 30 2024

मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा (एआईकेएमकेएस) की मुशहरी प्रखंड कमिटी ने आगामी 02 जनवरी 2025 से 04 जनवरी 2025 तक तीन दिवसीय धरने का आह्वान किया है। यह धरना जिलाधिकारी के समक्ष आयोजित होगा। जिसमें किसानों और मजदूरों की कई ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी। धरने का मुख्य उद्देश्य धरने का उद्देश्य मुख्य रूप से निम्नलिखित समस्याओं का समाधान करना है:   read more

अल्लू अर्जुन की जमानत पर अदालत ने 3 जनवरी तक टाला फैसला
  • Post by Admin on Dec 30 2024

हैदराबाद : फिल्म 'पुष्पा-2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मचने से एक महिला की मौत के मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन की नियमित जमानत पर फैसला 3 जनवरी तक टाल दिया गया है। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से शुक्रवार को अल्लू अर्जुन हैदराबाद की एक अदालत में पेश हुए। उन्होंने अदालत में नियमित जमानत के लिए याचिका दायर की थी। 13 दिसंबर को गिरफ्तार किए गए अल्लू अर्जुन को नामपल्ली अदालत   read more

यूपी में सर्दी का प्रकोप, कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
  • Post by Admin on Dec 30 2024

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रविवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया और घने कोहरे ने दिनभर सूरज की किरणों को छिपाए रखा। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट हो सकती है। जिससे ठंड और अधिक बढ़ सकती है। घना कोहरा और सर्द हवाओं का प्रकोप लखनऊ और अन   read more

बीपीएससी छात्रों से उलझे पी के, वीडियो वायरल
  • Post by Admin on Dec 30 2024

पटना : बिहार में 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान प्रशांत किशोर और बीपीएससी अभ्यर्थियों के बीच विवाद हो गया। इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें प्रशांत किशोर को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को धमकाते हुए साफ-साफ देखा जा सकता है। इस वीडियो को पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रशांत   read more