ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,346 चीज़े में से 7,251-7,260 ।
मेहसी में नेपाली टैंकर से 8 क्वींटल गांजा बरामद, दो गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 23 2024

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस  ने मादक तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है.जिले के पुलिस कप्तान स्वर्ण प्रभात को यह सूचना मिली थी कि नेपाल से आ रहे एक तेल टैंकर में छुपाकर तस्कर प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा की एक बड़ी खेप लेकर मुजफ्फरपुर की ओर लेकर जा रहे हैं. इसी सूचना पर पुलिस टीम ने एन एच 27 पर मेहसी में सघन वाहन जांच शुरु कर दिया. वाहन जांच के दौरान तलाशी लेन   read more

झारखंड की सियासत में उभरे जयराम महतो, विधानसभा चुनाव के नतीजे तय करेंगे पार्टी का भविष्य
  • Post by Admin on Nov 23 2024

रांची : झारखंड की राजनीति में एक नया नाम जयराम महतो तेजी से उभर कर सामने आया है। उनकी पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) इस बार राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। जयराम महतो खुद बोकारो के बेरमो और गिरडीह के डुमरी विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं। उनका राजनीतिक सफर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ था जब उन्होंने अपनी पार्टी का गठन किया   read more

पुलिस हिरासत से हथकड़ी सहित दो शराब तस्कर फरार
  • Post by Admin on Nov 23 2024

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार दो तस्कर पुलिस हिरासत से भाग निकले. जिले के उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया था. उत्पाद पुलिस दोनों को जांच कराने के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल गयी थी. उसी दौरान दोनों भाग गए. हालांकि बाद में उत्पाद पुलिस ने एक अभियुक्त को पकड़ लिया. उत्पाद विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक तस्कर हथकड़ी सरका कर भाग   read more

बिना सूचना के अनुपस्थित चिकित्सकों से डीएस ने मांगा स्पष्टीकरण
  • Post by Admin on Nov 23 2024

लखीसराय : सदर अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति और मनमानी पर डीएस डॉ. राकेश कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बिना सूचना के अनुपस्थित रहने एवं उपस्थिति के लिए एडवांस में दर्ज करने के आरोप में आधा दर्जन चिकित्सकों से 24 घंटे के भीतर संतोषजनक जवाब मांगा है। डीएस द्वारा जारी स्पष्टीकरण नोटिस में डॉ. शाहिद वसीम, डॉ. संजय कुमार यादव, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. अमित कुमार सिन्हा, डॉ.   read more

राजद के पंचायती राज प्रकोष्ठ से आगामी विधानसभा चुनाव में कम से कम 10 उम्मीदवार को सीट मिले : शशि सिंह यादव               
  • Post by Admin on Nov 23 2024

हाजीपुर : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश सचिव (पंचायती राज प्रकोष्ठ) शशि सिंह यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मांग किया कि पूरे बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (पंचायती राज प्रकोष्ठ) सशक्त प्रकोष्ठों में से एक है। इसलिेए आगामी 2025 विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ से कम से कम दस राजद पदाधिकारी को विधानसभा में टिकट मिल   read more

39 दिनों से लापता व्यक्ति का मैक्लुस्कीगंज में झाड़ियों से बरामद हुआ कंकाल, पुलिस कर रही जांच
  • Post by Admin on Nov 23 2024

रांची : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के बघमरी पिकेट से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों से पुलिस ने एक कंकाल बरामद किया है। यह कंकाल 39 दिनों से लापता पूर्व उपप्रमुख 47 वर्षीय गौरी शंकर उरांव का बताया जा रहा है। गौरी शंकर उरांव बरियातू प्रखंड के पहले उपप्रमुख थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार कंकाल के पास से मोबाइल, बाइक, पर्स और अन्य सामान भी बरामद हुआ है। हालांकि कंकाल के पहचान के लिए डीएनए   read more

घटना को अंजाम देने से पहले ही रातु पुलिस ने अपराधी को दबोचा, लोडेड पिस्टल और चार गोलियां बरामद
  • Post by Admin on Nov 23 2024

रांची : रातु थाना क्षेत्र के तिलता में पुलिस ने एक अपराधी को धर दबोचा। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, चार गोली और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना अंतर्गत छाता गांव निवासी 22 वर्षीय सोनू गुप्ता के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, सोनू गुप्ता किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए रातु क्षेत्र में आया था लेकिन उसस   read more

जिलाधिकारी ने भूमि से संबंधित कार्यों में सुधार लाने के लिए दिए सख्त निर्देश, अंचलाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों के वेतन स्थगित
  • Post by Admin on Nov 23 2024

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भूमि से संबंधित कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों से भूमि मामलों की प्रगति की समीक्षा की गई और कई गंभीर बिंदुओं पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। बैठक में दाखिल खारिज, परिमार्जन प्ल   read more

जनता दरबार में जिलाधिकारी ने 52 से अधिक मामलों का समाधान किया
  • Post by Admin on Nov 23 2024

दरभंगा : जिलाधिकारी राजीव रौशन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया जहां उन्होंने परिवादियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि हर शुक्रवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में उनकी कोशिश रहती है कि सभी शिकायतों का समाधान जल्द से जल्द किया जाए।   read more

दरभंगा में खनन विभाग की समीक्षा बैठक, लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के निर्देश
  • Post by Admin on Nov 23 2024

दरभंगा : जिलाधिकारी श्री राजीव रौशन की अध्यक्षता में खनन विभाग की कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में खनिज विकास पदाधिकारी प्रिया दीपिका ने बताया कि खनन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 3661.91 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया था जिसमें से 3616.49 लाख रुपये की वसूली की गई है जो कि लक्ष्य का 98.75 प्रतिशत है। इसके अलावा, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 4362.52 लाख रुपये का लक्ष्य निर्धारित   read more