ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,658 चीज़े में से 15,391-15,400 ।
लाहौर में जगह-जगह इमरान खान समर्थकों की भिड़ंत, पुलिस वाहन फूंके गए
  • Post by Admin on Mar 08 2023

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की लाहौर रैली से पहले धारा 144 लागू कर दी गयी है। रैली और भीड़ जुटाने पर लगी रोक के बाद इमरान खान समर्थकों का आक्रोश मुखर रूप में सामने आ रहा है। इमरान समर्थकों ने पुलिस की गाड़ियां फूंक दीं, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर इमरान समर्थकों को भगाया। पंजाब और खैबरपख्तूनख्वा प्रांतों में चुनाव को लेकर पूर्व प्रधानमंत्à   read more

अब पाकिस्तान चुनाव आयोग का इमरान खान पर शिकंजा, जारी किया गिरफ्तारी वारंट
  • Post by Admin on Mar 08 2023

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की घेराबंदी बढ़ती ही जा रही है। जिला अदालत के गिरफ्तारी वारंट पर हाई कोर्ट से स्थगनादेश मिलने के बाद राहत की सांस ले रहे इमरान खान पर अब चुनाव आयोग ने शिकंजा कसा है। चुनाव आयोग ने इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फवाद चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। पाकिस्तान के मुख्य चुनाव   read more

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाक को बताया झूठा, कहा- बिलावल का बयान जवाब के काबिल नहीं
  • Post by Admin on Mar 08 2023

महिलाओं-लड़कियों के खिलाफ आतंकी हिंसा पर अंकुश जरूरी सभी देश आतंकवाद के खिलाफ अपनाएं जीरो टॉलरेंस की नीति न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत ने पाकिस्तान को झूठा करार दिया। साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के बयान को खारिज करते हुए उसे जवाब देने के काबिल नहीं बताया है। भारत ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ आतंकी हिंसा पर तत्काल अंकुश लगानà   read more

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस का इस्तीफा, विदेश मंत्री ने की तारीफ
  • Post by Admin on Mar 08 2023

वाशिंगटन: अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने उनकी दो वर्ष की सेवाओं को उल्लेखनीय करार देते हुए कहा कि उन्होंने पेशेवर और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।नेड प्राइस ने 20 जनवरी, 2021 को अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता का पद संभाला था। दो साल से ज्यादा समय तक इस पद पर रहने के बाद उनॠ  read more

भारतीय मूल के अरुण सुब्रमण्यन बनेंगे न्यूयॉर्क में जिला जज
  • Post by Admin on Mar 08 2023

वाशिंगटन: भारतीय मूल के लोग अमेरिका में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। अब इस सूची में भारतीय मूल के न्यायविद अरुण सुब्रमण्यन का नाम भी जुड़ गया है। उन्हें न्यूयॉर्क में जिला जज बनाया जाएगा। यह दायित्व ग्रहण करने वाले वे पहले दक्षिण एशियाई मूल के नागरिक होंगे। अमेरिका में भारतीय मूल के लोग लगातार परचम लहरा रहे हैं। पिछले साल सितंबर में भारतीय मूल के अमेरिकी वकील अरुण सुब्रà   read more

जमुई में सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत
  • Post by Admin on Mar 08 2023

जमुई: बिहार में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के गोड्डी गांव में बुधवार को सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गयी है। अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग की है। मृतकों की पहचान जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के गोड्डी गांव निवासी दिलीप राम के 20 वर्षीय बेटे सुमित कुमार और 40 वर्षीय बेटी संजू देवी के रूप   read more

गया में तोप का गोला गिरने से 3 की मौत, तीन गंभीर
  • Post by Admin on Mar 08 2023

पटना: बिहार में गया जिले के बाराचट्टी के गुलरबेद गांव में बुधवार सुबह जब लोग होली की मस्ती में डूबे हुए थे, उसी दौरान निकटवर्ती सेना के फायरिंग रेंज से तोप का एक गोला कहर बन कर आया। इसकी चपेट में आने से एक परिवार के दम्पति समेत तीन लोगों की मौत हो गई और तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को मगध मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक बाराचट्टी थà   read more

शान्तिपूर्ण एवं सौहाद्र वातावरण में मनाया जा रहा होली पर्व, प्रशासन सतर्क
  • Post by Admin on Mar 08 2023

मधुबनी: जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में बुधवार को होली पर्व हर्सोल्लास के साथ मनाने की सूचना है।डीएम अरविन्द कुमार द्वारा नियंत्रण कक्ष से पल-पल की खबर अपडेट हो रही है। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि जिला के सभी थाना क्षेत्रों से सम्पर्क जारी है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के सूत्रानुसार उपद्रवी तत्वों पर पूरी निगरानी का सख्त निर्देश है।सम्पूर्ण जिले में शांतिप   read more

नवादा कारा में कैदी की मौत, शराब मामले में हुआ था गिरफ्तार
  • Post by Admin on Mar 08 2023

नवादा : मंडल कारा नवादा के एक विचाराधीन कैदी की बुधवार को मौत हो गई। पीएमसीएच पटना में इलाज के लिए उसे नवादा से ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हुई। वह शराब धंधे का आरोपी था। बताया जाता है कि मृतक कैदी डीकू तुरिया को 28 फरवरी को 10 बोतल विदेशी शराब के साथ शहर के गोला रोड हाट पर से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कारा अधीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि लीवर और किडनी पूरी तरह से डैमेज था। सà   read more

बागों में गूंज रही कोयल की कूक, आम और लीची के मंजर का ऐसे करें बचाव
  • Post by Admin on Mar 08 2023

बेगूसराय: हर ओर छाए बसंत के उमंग में पूरा वातावरण झूम रहा है। बाग बगीचे में कोयल की कूक गूंज रही है। आम और लीची के पेड़ में लद चुके मंजर की खूशबू से बगीचा सराबोर है। मंजर देखकर उत्पादक किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। बिहार में मुजफ्फरपुर के बाद लीची उत्पादन के लिए चर्चित बेगूसराय के बजलपुरा इलाका सहित पूरे बेगूसराय में बड़े पैमाने पर लीची के साथ आम की भी खेती होती है। अभी ठ  read more