शान्तिपूर्ण एवं सौहाद्र वातावरण में मनाया जा रहा होली पर्व, प्रशासन सतर्क
- Post By Admin on Mar 08 2023

मधुबनी: जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण परिवेश में बुधवार को होली पर्व हर्सोल्लास के साथ मनाने की सूचना है।डीएम अरविन्द कुमार द्वारा नियंत्रण कक्ष से पल-पल की खबर अपडेट हो रही है। एसपी सुशील कुमार ने बताया कि जिला के सभी थाना क्षेत्रों से सम्पर्क जारी है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के सूत्रानुसार उपद्रवी तत्वों पर पूरी निगरानी का सख्त निर्देश है।सम्पूर्ण जिले में शांतिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण वातारण में होली पर्व मनाई जा रही है। होली को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे है।औचक छापेमारी भी जारी बताया। ब्रेथ एनेलाइजर से भी जांच की जा रही है।
वरीय अधिकारी सुबह से ही क्षेत्र भ्रमण कर विधि व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। गांव की गलियों से लेकर शहर के चौक चौराहे तक लगातार गश्त जारी है। जिला नियंत्रण कक्ष से सभी प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।जिला नियंत्रण कक्ष में वरीय चिकित्सक डा राजीव रंजन सहित मेडिकल टीम तैनात है।किसी भी प्रकार की सूचना या सहायता के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 06276-224425 पर जरूरी संपर्क करने का निर्देश है।डीपीआरओ परिमल कुमार ने बताया कि जिला के सभी इक्कीस प्रखंडो से आनलाइन सम्पर्क जारी है।