जमुई में सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत

  • Post By Admin on Mar 08 2023
जमुई में सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत

जमुई: बिहार में जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के गोड्डी गांव में बुधवार को सड़क हादसे में भाई-बहन की मौत हो गयी है। अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गयी। घटना जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग की है। मृतकों की पहचान जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड के गोड्डी गांव निवासी दिलीप राम के 20 वर्षीय बेटे सुमित कुमार और 40 वर्षीय बेटी संजू देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाई-बहन मंझवे गांव से अपने घर जाने के लिए निकले थे। तभी तेज रफ्तार से आ रहे वाहन ने दोनों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।