ताज़ा समाचार
- Post by Admin on Aug 22 2024
मुजफ्फरपुर : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर में बीते बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ आम्रपाली और ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्थित सुख शांति भवन के सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजयोगिनी बीके रानी दीदी ने वरिष्ठ नागरिकों के महत्व और उनकी जीà read more
- Post by Admin on Aug 22 2024
ग्रेटर नोएडा : नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में "भविष्य के नेताओं को आकार देना" विषय पर एक महत्वपूर्ण छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी के करीब डेढ़ सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिससे यह आयोजन और भी खास बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हà read more
- Post by Admin on Aug 22 2024
मुजफ्फरपुर: जिले के सदर अस्पताल में हल्की बारिश के बाद भी जलजमाव की समस्या ने मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और मातृ शिशु वार्ड तक जाने वाले रास्तों पर पानी भर जाने से अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद अस्पताल परिसर में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या और भी गंभी read more
- Post by Admin on Aug 22 2024
मुजफ्फरपुर : रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी को कानून के सामने झुकना पड़ा, जब जिला उपभोक्ता आयोग ने उन्हें आयोग के समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद रिलायंस कंपनी में हड़कंप मच गया और तुरंत ही कंपनी के पदाधिकारियों की एक टीम गुरुवार को शिकायतकर्ता विवेक कुमार के घर पहुंची। अधिकारियों ने माफ़ी मांगते हुए विवेक कुमार का सिम चालू कर दिया। इस मामले की पैरवी कर रहे à read more
- Post by Admin on Aug 22 2024
मुजफ्फरपुर : पारू की दलित बेटी के हत्या कांड के मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला इकाई मुजफ्फरपुर ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय राजद नेता द्वारा दिए गए विवादित बयान पर बसपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो के खिलाफ दिए गए बयान को डॉ. विजयेश ने भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया गया और इसकी कडठread more
- Post by Admin on Aug 22 2024
लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिले के माणिकपुर गांव में गुरुवार को एक दुखद घटना घटी, जहां 17 वर्षीय युवक बादल कुमार की नदी में डूबकर मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक बादल कुमार, माणिकपुर निवासी ललन कुमार का पुत्र था। जानकारी के अनुसार, बादल अपने गांव के चार दोस्तों के साथ पास की नदी में नहाने गया था। ठread more
- Post by Admin on Aug 22 2024
लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिले के हिरदनबिगहा, प्रखंड बड़हिया निवासी और समाजवादी नेता कारू सिंह का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया। वे बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ लखीसराय के सचिव संजीव कुमार सिंह के पिता थे। कारू सिंह 1974 के आंदोलन के दौरान समाजवादी नेता कपिलदेव बाबू के साथ सक्रिय राजनीति में शामिल हुए थे और अपने समय के एक कर्मठ एवं ईमानदार नेता के रूप में जाने जाते थे। read more
- Post by Admin on Aug 22 2024
लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिले में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक स्व. बालकृष्ण त्रिपाठी की पुण्यस्मृति के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पर्यावरण संतुलन और संरक्षण के महत्व पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली की सदस्य और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर शाल read more
- Post by Admin on Aug 22 2024
लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिले में सिपाही भर्ती परीक्षा के पांचवें और अंतिम चरण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चौथे चरण की परीक्षा समाप्त होते ही रेंडमाइजेशन के माध्यम से वीक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई और इसके उपरांत उन्हें नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने निर्देश दिया है कि संबंधित विद्यालयों ठread more
- Post by Admin on Aug 22 2024
लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के खेमतरनी स्थान के पास एनएच 80 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। एक अज्ञात तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां पति मो. अख्तर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, पत्नी गुड़िया बेगम क read more