कानून के आगे झुके मुकेश अंबानी, उपभोक्ता का सिम हुआ चालू
- Post By Admin on Aug 22 2024

मुजफ्फरपुर : रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी को कानून के सामने झुकना पड़ा, जब जिला उपभोक्ता आयोग ने उन्हें आयोग के समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद रिलायंस कंपनी में हड़कंप मच गया और तुरंत ही कंपनी के पदाधिकारियों की एक टीम गुरुवार को शिकायतकर्ता विवेक कुमार के घर पहुंची। अधिकारियों ने माफ़ी मांगते हुए विवेक कुमार का सिम चालू कर दिया।
इस मामले की पैरवी कर रहे मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा ने कहा, "कानून से बड़ा कोई नहीं है। यह जीत उन सभी लोगों की है जो कानून में आस्था रखते हैं। कानून के सामने कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा नहीं होता, कानून सभी के लिए समान है।"
वहीं, शिकायतकर्ता विवेक कुमार ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से इस समस्या से परेशान थे और आखिरकार उन्हें कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब, सिम चालू होने से उन्हें बड़ी राहत मिली है।