ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,222 चीज़े में से 11,971-11,980 ।
कॉनराड संगमा ने संभाली मेघालय की कमान, समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री
  • Post by Admin on Mar 07 2023

शिलांग : मेघालय की 2.0 सरकार के मुख्यमंत्री के रूप में कॉनराड के संगमा को राज्यपाल फागू चौहान ने आज (मंगलवार) राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के साथ अन्य 11 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में खास तौर पर मौजूद रहे। पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री बोरझार हवाई अड्डे स   read more

समुद्र के रास्ते ड्रग्स की तस्करी, 425 करोड़ की हेरोइन जब्त
  • Post by Admin on Mar 07 2023

अहमदाबाद : भारतीय कोस्ट गार्ड (आईसीजी) और एंटी टेरर स्क्वॉड (एटीएस) ने अरब सागर में बड़ी कार्यवाई कर ईरान की नौका जब्त कर 6 क्रू मेंबर को दबोचा है। इनके पास से 61 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है। हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 425 करोड़ रुपये बताई गई है। गुजरात एटीएस को सूचना मिली थी कि ईरान की मछली पकड़ने वाली नौका से भारत में ड्रग्स लाया जा रहा है। इसके आधार पर एटीएस और   read more

तिरुवनंतपुरम : भगवती मंदिर में आट्टुकाल पोंगल अनुष्ठान शुरू
  • Post by Admin on Mar 07 2023

तिरुवनंतपुरम : केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के आट्टुकाल भगवती मंदिर में आज (मंगलवार) सुबह 10ः30 बजे 'अडुप्पु वेत्तु' के प्रदर्शन के साथ 'आट्टुकाल पोंगल' अनुष्ठान शुरू हो गया। इस पुनीत अवसर पर गायकों के एक समूह ने सबसे पहले 'थोट्टम पट्टू...' गीत पर नृत्य किया। फिर तंत्री थेक्केडथ परमेश्वरन वासुदेवन भट्टथिरिपाद ने गर्भगृह में प्रमुख पुजारी पी केसवन नंबूदरी को दीप सौंपा।   read more

रफ़्तार का कहर : कार ने नौ मजदूरों को रौंदा, पांच की मौत
  • Post by Admin on Mar 07 2023

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के धर्मपुर में शिमला-कालका नेशनल हाइवे पर आज (मंगलवार) सुबह 9:20 तेज रफ्तार कार (एचपी02A1540) ने नौ लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में पांच लोगों ने मौके पर दम तोड़ दिया। रफ्तार का यह जानलेवा कहर पीएनबी बैंक के पास से गुजर रहे मजदूरों पर टूटा। चारों घायल मजदूरों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। यह जानकारी धर्मपुर के डीएसपी प्रणव चौहान ने दी। डी   read more

वैश्विक अर्थव्यवस्था का ब्राइट स्पॉट बना भारत : प्रधानमंत्री मोदी
  • Post by Admin on Mar 07 2023

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पिछले नौ वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था के मूल सिद्धांतों को मजबूत करने में सरकार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का 'ब्राइट स्पॉट' कहा जा रहा है। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'विकास के अवसर पैदा करने के लिए वित्तीय सेवाओं की क्षमता बढ़ाना' विषय पर बजट के बा   read more

17 साल पूर्व रंगों की होली बन गई थी खूनी होली, आज भी याद कर सहम जाते हैं ग्रामीण
  • Post by Admin on Mar 07 2023

इटावा : उत्तर प्रदेश के इटावा में चंबल क्षेत्र के खूंखार दस्यु सरगना जगजीवन परिहार ने 17 साल पूर्व चौरेला गांव में ऐसी खूनी होली खेली थी, जिसे आज भी गांव वाले भूल नहीं पाये हैं। उन दिन प्रदेश में डाकुओं का आंतक था और उनमें चंबल के डकैतों की दहशत कई राज्योें तक फैली हुइ थी। इस घटना की गूंज लखनऊ तक पहुंची थी। इटावा में थाना बिठौली क्षेत्र के अंतर्गत चौरेला गांव में 16 मार्च 2006 को हुई   read more

पन्हास रिसॉर्ट में रंग बरसे भीगे चुनर वाली पर खूब उड़े गुलाल
  • Post by Admin on Mar 07 2023

बेगूसराय: सामाजिक सौहार्द और रंगों से सराबोर होने वाले पर्व होली को लेकर हर ओर धूम मची है। जगह-जगह होली मिलन समारोह आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीते रात पन्हास रिसॉर्ट में पैगाम-ए-अमन कमेटी द्वारा होली मिलन सह हास्य कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधि, चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर खुशिय   read more

बिहार के सिवान में ट्रेन से 21.46 लाख रुपये कैश बरामद
  • Post by Admin on Mar 07 2023

सिवान : जीआरपी ने सिवान रेलवे स्टेशन पर बीती रात 10 बजे काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस (13020) के यात्री रमेश चंद्र कुशवाहा के पिट्ठू बैग से 21 लाख 46 हजार रुपये कैश बरामद किया है। यह जानकारी एसपी (रेलवे) कुमार आशीष ने दी। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर शराब की बरामदगी एवं तस्करी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यह उपलब्धि हाथ लगी। रमेश चंद्र कुशवाहा उत्तर प्रदेश के रहने   read more

वो यह सब पैसो के लिए कर रही है: नवाजुद्दीन सिद्दीकी
  • Post by Admin on Mar 06 2023

मुंबई :  नवाजुद्दीन सिद्दीकी ओर आलिया सिद्दीकी कुछ दिनों से खूब सुर्खिया बटोर रहे हैं. कुछ दिन पहले आलिया सिद्दीकी ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें ओर उनके बच्चों को एक्टर ने घर से बाहर निकल दिया है. इस पर अब नवाजुद्दीन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनके ऊपर लगाए आरोप पर झूठा बताया है. नवाजुद्दीन ने दावा किया है कि वह पहले से ही तलाकशुदा हैं.  नवाजुद्दीन सि   read more

दानापुर से बिहटा की तरफ नहीं जाएंगे ट्रक, जानिए वजह
  • Post by Admin on Mar 06 2023

पटना:  अब दानापुर से बिहटा के तरफ से जाने वाले ट्रकों के परिचालन को रोक दिया गया है. अब ट्रकों का परिचालन नौबतपुर से होते हुए पटना के लिए होगा. इस इलाके में बन रहे एलिवेटेड रोड निर्माण की वजह से यह नियम बनाया गया है.  बता दें कि एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य की वजह से जगह-जगह ट्रैफिक का डायवर्जन होना है. इस दौरान दोनों तरफ से भारी वाहनों का परिचालन की वजह से भीषण जाम लग सकता है. जब   read more