ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 16,518 चीज़े में से 10,381-10,390 ।
सुरेश पासवान को चुना गया राजद विधायक दल का नेता
  • Post by Admin on Nov 25 2024

देवघर : देवघर से सुरेश पासवान को राजद विधायक दल का नवनिर्वाचित नेता चुन लिया गया है। राजद प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव की अध्यक्षता में रविवार को पार्टी की एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। यह बैठक डोरंडा स्थित युवराज पैलेस होटल में हुई। इसी बैठक में सुरेश पासवान को विधायक दल का नेता चुने जाने पर सहमति बनी। सुरेश पासवान को राजद विधायक दल के नेता चुने जाने के फैसले के अन्य तीन नवनिर्   read more

कांग्रेस ने अडानी पर कार्रवाई की मांग को लेकर पीएम का पुतला फूंका
  • Post by Admin on Nov 25 2024

लखीसराय : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने अडानी समूह के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार अनीश के नेतृत्व में चितरंजन आश्रम से थाना चौक होते हुए प्रभात चौक तक पैदल मार्च के बाद संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान जिल   read more

अम्बा प्रसाद ने रोशनलाल चौधरी पर लगाया बड़ा आरोप, कहा समर्थकों से मेरी गाड़ी का शीशा तुड़वाया
  • Post by Admin on Nov 25 2024

बड़कागांव : 23 नवंबर को मतदान की गणना के बाद आए रिजल्ट के बाद झारखंड विधानसभा चुनाव में बड़कागांव सीट से करारी शिकस्त मिलने के बाद कांग्रेस कैंडिडेट अंबा प्रसाद ने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक रोशनलाल चौधरी पर बड़ा इल्जाम लगाया है। अंबा प्रसाद ने सोशल माडिया X पर पोस्ट किया “अभी कल ही चुनाव के नतीजे आये और आज नवनिर्वाचित विधायक के समर्थकों ने हमारी गाड़ी का शीशा तोड़कर अपनॠ  read more

तीन दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ, 13 स्कूलों के 90 खिलाड़ी ले रहे भाग
  • Post by Admin on Nov 25 2024

लखीसराय : स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में रविवार को तीन दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स ट्रेनिंग कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में बिहार राज्य के 13 डीएवी स्कूलों के 90 खिलाड़ी और उनके खेल शिक्षक भाग ले रहे हैं। ये सभी खिलाड़ी आगामी नेशनल कबड्डी टूर्नामेंट के लिए चयनित हैं। शिविर का उद्घाटन डीएवी के प्राचार्य डॉ. निरंजन कुमार, प्रशिक्षक अविनाश कुमार और लक्षà   read more

झारखंड विधानसभा में विधायक दल के नेता पर फैसला कांग्रेस आलाकमान करेगा : मीर
  • Post by Admin on Nov 25 2024

रांची : कांग्रेस की झारखंड इकाई ने रविवार को कहा कि उसने झारखंड विधानसभा में विधायक दल के नेता को नामित करने का फैसला नई दिल्ली में अपने केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया है। कांग्रेस महासचिव और झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने संवाददाताओं से कहा, ''आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई। पार्टी ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर विधायक दल के नेता को नामित करने का अधिक   read more

नीट पेपर लीक मामला : धनबाद-बोकारो के तीन समेत पांच के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट
  • Post by Admin on Nov 25 2024

रांची : सीबीआई ने नीट 2024 प्रश्नपत्र चोरी मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ पांचवां आरोपपत्र दाखिल किया है। इस मामले में अब तक 45 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। जिन पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया है। उसमें धनबाद निवासी अमित कुमार सिंह, बोकारो निवासी सुदीप कुमार, युवराज कुमार, बिहार के नालंदा निवासी अभिमन्यु पटेल और पटना के रहने वाले अमित कुमà   read more

हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान के तहत तेतरहट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 25 2024

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र स्थित तेतरहट मध्य विद्यालय में रविवार को हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को स्वच्छता और शौचालय के महत्व के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान प्रखंड समन्वयक अमित कुमार और स्वच्छता पर्यवेक्षक राहुल कुमार ने बच्चों को स्वच्छता बनाए रखन   read more

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने लंगट सिंह कॉलेज का किया दौरा, शैक्षणिक गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर की चर्चा
  • Post by Admin on Nov 25 2024

मुज़फ्फरपुर : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने रविवार को लंगट सिंह कॉलेज का दौरा किया और कॉलेज के शैक्षणिक और आधारभूत संरचनाओं की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय के साथ विस्तृत विमर्श किया। जिसमें शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की गई। मंत्री सुनील कुमार ने सबसे पहले कॉलेज के à   read more

नटवर साहित्य परिषद की मासिक कवि गोष्ठी सह मुशायरा का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 25 2024

मुजफ्फरपुर : शहर के छोटी सरैयागंज स्थित नवयुवक समिति के सभागार में रविवार को नटवर साहित्य परिषद की ओर से मासिक कवि गोष्ठी सह मुशायरा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर और आसपास के क्षेत्रों के प्रसिद्ध कवि, शायर और साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं से महफिल को सजाया। कवि गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि और गीतकार डॉ. विजय शंकर मिश्र ने की। जबकि मंच संचालन की जिम्मेदारी वरिष्ठ   read more

लायंस क्लब लखीसराय ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 25 2024

लखीसराय : लायंस क्लब लखीसराय ने इस रविवार को लायंस फाउंडेशन हॉल, चितरंजन रोड, पुरानी बाज़ार में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में मुख्य रूप से मधुमेह, उच्च रक्तचाप और नेत्र परीक्षण की सुविधाएँ प्रदान की गई। क्लब के चार्टर सदस्य डॉ. प्रवीण कुमार सिन्हा और डॉ. कुमार अमित ने मिलकर लगभग 233 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया और उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान कियाà   read more