ताज़ा समाचार

दिखाया गया है 13,273 चीज़े में से 9,991-10,000 ।
भाजपा दक्षिण में साफ, उत्तर, पश्चिम और पूर्वी भारत में हो जाएगी हाफ : अजय उपाध्याय
  • Post by Admin on May 14 2024

मुजफ्फरपुर : मंगलवार को तिलक मैदान स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय उपाध्याय ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। अजय उपाध्याय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की विदाई के सिर्फ तीन हफ्ते बचे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव की दिशा अब बिल्कुल साफ है। आगामी 4 जून को पिछले 10 साल के अन्याय से जनता को मुक्ति मिलेगी और नागरिक अधिकारों से युक   read more

जमीन की कीमतों में आई उछाल से दुनिया भर में किसानों पर भारी दबाव : रिपोर्ट
  • Post by Admin on May 14 2024

एक हालिया अध्ययन से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। साल 2008 के बाद से वैश्विक भूमि की कीमतें दोगुनी हो गई हैं, जबकि मध्य यूरोप में कीमतों में तीन गुना वृद्धि देखी जा रही है। ज़मीन की कीमतों में यह उछाल दुनिया भर में किसानों और ग्रामीण समुदायों पर भारी दबाव डाल रहा है। अध्ययन से पता चलता है कि विभिन्न रूपों में अंतरराष्ट्रीय भूमि कब्ज़ा, इस वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदानकर्त   read more

सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी बैकुंठ शुक्ल की 90 वीं पुण्यतिथि का आयोजन
  • Post by Admin on May 14 2024

मुजफ्फरपुर : अमर शहीद बैकुंठ शुक्ल स्मृति समारोह समिति तथा जिला प्रशासन तथा सहारा इंडिया परिवार के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के बैरिया गोलंबर स्थित बलिदानी बैकुंठ शुक्ल की 90 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा और गार्ड ऑफ ऑनर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के बुद्धिजीवियों एवं देशभक्तों ने शहीद बैकुंठ शुक्ल की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि करते हुए उन्हें   read more

बिहार के कद्दावर नेता सुशील मोदी का निधन
  • Post by Admin on May 13 2024

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा के प्रमुख नेता सुशील मोदी का निधन हो गया है। भाजपा के कद्दावर नेता में शुमार सुशील कुमार मोदी 72 वर्षीय थे और कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। उनकी मौत की खबर के बाद बिहार की राजनीतिक दुनिया में शोक की लहर उमड़ गई है । उनके निधन की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक एक्स पोस्ट के माध्यम से दी। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुम   read more

वरदान प्रेप पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम
  • Post by Admin on May 13 2024

मुजफ्फरपुर : वरदान प्रेप पब्लिक स्कूल की शानदार परीक्षा परिणाम ने उत्कृष्टता का परिचय दिया। यहां के छात्रों ने सी.बी.एस.ई. दसवीं और बारहवीं के परीक्षा में बड़ी सफलता हासिल की। छात्रों ने अपने उच्च प्राप्तांकों से अपने स्कूल का नाम रौशन किया। इस सफलता के माध्यम से विद्यालय के निर्देशक रत्नेश्वर सिंह, अविनाश ठाकुर, सिद्धार्थ प्रकाश और प्रमोद कुमार के साथ शिक्षकों और विद्   read more

लोकतंत्र के महापर्व पर युवा, महिला सहित बुजुर्गों में भी दिखा उत्साह
  • Post by Admin on May 13 2024

लखीसराय : लोकसभा चुनाव 2024 के तहत चौथे चरण में सोमवार को जिले भर के सभी मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुए हैं। कुछ  छिटपुट जगहों की बात छोड़ दे तो बाकी सभी जगहों पर पूर्णतः स्वच्छ माहौल व भयमुक्त वातावरण में मतदान कार्य संपन्न कराया गया है। खुद जिलाधिकारी रजनीकांत एवं पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने टाल, दियारा, सहित जंगली एवं मैदानी ईलाकों में मतदान केन्द्रों का   read more

CBSE ने जारी की 12वीं का रिजल्ट, 87.98 प्रतिशत विद्यार्थी पास
  • Post by Admin on May 13 2024

नई दिल्ली : सीबीएसई के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हुआ। सोमवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी किए गए नतीजे के अनुसार इस बार 87.98 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। जिनमें छात्राओं ने एक बार फिर से बाजी मारी है। जानकारी के अनुसार इस साल सीबीएसई बोर्ड द्वारा 12वीं टॉपर लिस्ट जारी नहीं की जाएगी। बोर्ड के अनुसार इस बार त   read more

लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा लगाया गया निःशुल्क जांच शिविर
  • Post by Admin on May 12 2024

लखीसराय : लायंस क्लब लखीसराय के द्वारा प्रत्येक रविवार को क्लिनिक का संचालन किया जाता है। इस आशय की जानकारी क्लब के अध्यक्ष संजीव कुमार स्नेही के द्वारा दी गई। आज भी संडे क्लिनिक का संचालन चितरंजन रोड अवस्थित लायंस भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 87 उच्च रक्तचाप और मधुमेह के मरीजों का निःशुल्क जांच क्लब के डॉ. कुमार अमित और क्लब के चार्टर मेम्बर डॉ. प्रवीण कुमार सिन्   read more

पतंजलि परिवार ने 250 योग शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का लिया निर्णय
  • Post by Admin on May 12 2024

लखीसराय : रविवार को लखीसराय पतंजलि परिवार की एक बैठक नाथ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता सुनील स्वाभिमतानी एवं नरेश ने संयुक्त रूप से की। बैठक में आगामी 24 मई को पतंजलि परिवार के राकेश जी का आगमन लखीसराय जिले में होने को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में 250 योग शिक्षकों को प्रशिक्षित कर तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही सभी योगी कार्यकर्ताओ   read more

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट
  • Post by Admin on May 12 2024

लखीसराय : 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर लखीसराय पुलिस पूरी तरह से सजग है। खासकर सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरत रही है। झारखंड की तरफ से आने वाली हर छोटी-बड़ी वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। वहीं, मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के लखीसराय और सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। डीएम रजनीकांत ने बताया कि सभी मतदान केन्द्र   read more