इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने की मछुआरों के रोजगार हेतु मछली फार्मिंग की शुरुआत

  • Post By Admin on Dec 05 2024
इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने की मछुआरों के रोजगार हेतु मछली फार्मिंग की शुरुआत

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर के द्वारा बुधवार को पताही स्थित शुभंकरपुर गाँव में मछली फार्मिंग की शुरुआत की गई। इस परियोजना के तहत बचवा और रोहू मछलियों का बीज डाला गया। यह पहल स्थानीय मछुआरों को रोजगार का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गई है।  

ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए क्लब ने गाँव के मछुआरों को कंबल भी वितरित किए। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष रूपा सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष सुधा सिंह और क्लब की संपादिका डॉ. बेनू वर्तिका उपस्थित रहीं।  

क्लब की अध्यक्ष रूपा सिन्हा ने कहा कि मछली फार्मिंग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आशा जताई कि इस पहल से मछुआरों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने क्लब के प्रयासों की सराहना की और मछुआरों ने कंबल पाकर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।