पश्चिम बंगाल समाचार

दिखाया गया है 96 चीज़े में से 11-20 ।
शुभेंदु अधिकारी के सिर सजेगा बंगाल का ताज, शपथ ग्रहण में जुटेंगे देश के दिग्गज नेता
  • Post by Admin on May 08 2026

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, जिसके साथ ही मुख्यमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया। कोलकाता में आयोजित भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्à   read more

पश्चिम बंगाल को आज मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, अमित शाह करेंगे बैठक की अगुवाई
  • Post by Admin on May 08 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में प्रचंड जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी आज विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। भाजपा की यह बैठक कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे आयोजित होठ  read more

12 साल की रणनीति रंग लाई, बंगाल में सत्ता के करीब बीजेपी, ममता ने उठाए सवाल
  • Post by Admin on May 04 2026

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों ने सियासी तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है। 294 सीटों पर जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ती नजर आ रही है, जबकि सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। शुरुआती आंकड़े संकेत दे रहे हैं कि इस बार बंगाल में बड़ा राजनीतिक बदलाव संभव है। रुझानों के अनुसार दोपहर तक भाजपा 190 से अधिक सीटों पà   read more

बंगाल में बदलती सियासी तस्वीर, शुरुआती रुझानों में बीजेपी बहुमत के पार
  • Post by Admin on May 04 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल रहा है। अब तक के आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बहुमत के 148 सीटों के जादुई आंकड़े को पार करती नजर आ रही है, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को नुकसान होता दिख रहा है। राज्य की कुल 294 सीटों में से 293 सीटों पर ही मतगणना हो रही है। दक्षिण 24 परठ  read more

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर आज पुनर्मतदान, हिंसा और गड़बड़ी के कारण आयोग का फैसला
  • Post by Admin on May 02 2026

कोलकाता : चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया है। इन सभी बूथों पर 2 मई को पुनर्मतदान कराया जा रहा है। आयोग के अनुसार, जिन बूथों पर 29 अप्रैल को मतदान हुआ था, वहां की प्रक्रिया को निरस्त कर दिया गया है और अब नए सिरे से वोट डाले जाएंगे। पुनर्मतदान के लिए चयनित बूथों में 11 मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और 4 डायमंड हार्बर विधानसभ   read more

बंगाल में नतीजों से पहले सियासी हलचल तेज, टीएमसी-बीजेपी दोनों ने ठोकी जीत की दावेदारी
  • Post by Admin on May 01 2026

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों का लंबा और जोरदार दौर अब खत्म हो चुका है, लेकिन असली सियासी परीक्षा अभी बाकी है। चार मई को होने वाली मतगणना से पहले राज्य का राजनीतिक माहौल बेहद गरम है और हर दल जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आ रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान भीषण गर्मी, तीखे आरोप-प्रत्यारोप और आक्रामक रणनीतियों के बीच सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी थी। अब मतदान खतà   read more

बंगाल चुनाव : दूसरे चरण में 142 सीटों पर मतदान, नादिया हिंसा से गरमाया माहौल
  • Post by Admin on Apr 29 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 142 सीटों पर बुधवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान केंद्रों पर शुरुआती घंटों से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, जिससे लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों में उत्साह स्पष्ट नजर आ रहा है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने केंद्रीय बलों की तैनाती पर भरोसा जताते हुए कहा कि चुनाव आयोग की सख्ती के कारण इस बà   read more

ममता बनर्जी के समर्थन में उतरे तेजस्वी यादव, चुनावी सभाओं से गरमाया माहौल
  • Post by Admin on Apr 25 2026

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इसी कड़ी में राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी चुनावी मैदान में उतरकर माहौल को और गर्म कर दिया है। कोलकाता के भवानीपुर, उत्तर 24 परगना के बारानगर और जोरासांको विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित जनसभाओं में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जोरदार प्रचार किया। जनसभाओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ठ  read more

पश्चिम बंगाल में पीडीएस घोटाले पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 9 ठिकानों पर छापेमारी
  • Post by Admin on Apr 25 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े कथित राशन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के कई इलाकों में छापेमारी की है। एजेंसी ने कोलकाता सहित कुल 9 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे। ईडी की कोलकाता जोनल टीम ने यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की। छापेमारी कोलकाता, बर्धमान और हाबड़ा क्ष   read more

बंगाल चुनाव : दोपहर 1 बजे तक 62 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग, छिटपुट हिंसा की घटनाएं
  • Post by Admin on Apr 23 2026

कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के तहत गुरुवार को 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में कुल 1,478 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि करीब 3 करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा 44 हजार से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 7,384 केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। कुल 44,376 बूथों पर मतदान हो रहा है, जà   read more