लखनऊ समाचार

दिखाया गया है 137 चीज़े में से 31-40 ।
सीएम योगी का विपक्ष पर पलटवार, बोले – यूपी में स्कूल बंद नहीं, शिक्षा व्यवस्था हुई और मज़बूत
  • Post by Admin on Aug 14 2025

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष द्वारा लगाए गए 29,000 स्कूल बंद करने के आरोप को पूरी तरह खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि प्रदेश में कोई भी स्कूल बंद नहीं हो रहा है, बल्कि छोटे स्कूलों को बेहतर सुविधाओं से युक्त इंटीग्रेटेड कैंपस में समाहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कदम बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के   read more

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ पर सपा में बवाल, विधायक पूजा पाल निष्कासित
  • Post by Admin on Aug 14 2025

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) की वरिष्ठ विधायक पूजा पाल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ करना महंगा पड़ गया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया। यह कार्यवाही उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों और बार-बार चेतावनी के बावजूद अनुशासनहीनता जारी रखने के आरोपों के आधार पर की गई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जारी   read more

योगी सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन योजना का बढ़ाया लक्ष्य, 67.50 लाख बुजुर्गों को मिलेगा लाभ
  • Post by Admin on Aug 12 2025

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या 67.50 लाख तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में ही 61 लाख गरीब बुजुर्गों को पेंशन देने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है। अब सरकार ने इस लक्ष्य को बढ़ाकर 67.50 लाख बुजुर्गों तक पेंशन पहुंचाने का संकल्प लिया है। इस योजना के तहत बुजुर्गों को प्रतिमाह 1,000 रुपए क   read more

2047 के विकसित यूपी का गवाह बनेगा मानसून सत्र, दो दिन होगी विशेष चर्चा : मुख्यमंत्री योगी
  • Post by Admin on Aug 11 2025

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 2025 आने वाले 25 वर्षों के विकास विजन का ऐतिहासिक गवाह बनेगा। स्वतंत्रता के अमृतकाल के तीसरे वर्ष में आयोजित यह सत्र राज्य के ‘विकसित यूपी’ रोडमैप को जनता और सदन के सामने प्रस्तुत करेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह विजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से, नीति आयोग और विभि   read more

काकोरी शताब्दी समारोह में सीएम योगी का आह्वान – स्वदेशी के लिए जिएंगे, देश के लिए मरेंगे
  • Post by Admin on Aug 08 2025

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के समापन अवसर पर देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को नमन करते हुए वर्तमान पीढ़ी से राष्ट्रभक्ति और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सीएम योगी ने कहा, "स्वदेशी हमारे जीवन का मंत्र और ध्येय बने। हम जिएंगे स्वदेशी के लिए, हम मरेंगे अ   read more

सेना पर टिप्पणी मामले में राहुल गांधी ने लखनऊ कोर्ट में किया आत्मसमर्पण, 5 मिनट में मिली जमानत
  • Post by Admin on Jul 16 2025

लखनऊ : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारतीय सेना पर टिप्पणी को लेकर दर्ज मानहानि मामले में मंगलवार को लखनऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट में आत्मसमर्पण किया। हालांकि अदालत ने महज 5 मिनट के भीतर उन्हें जमानत दे दी। यह मामला राहुल गांधी द्वारा ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान दिए गए एक बयान से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने भारत-चीन सीमा विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि “चीनी सैनिक भार   read more

उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा को नई दिशा : स्वदेश कुमार सिंह पुनः बने शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष
  • Post by Admin on Jul 16 2025

लखनऊ : राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश के तकनीकी संवर्ग की प्रदेश कार्यकारिणी का निर्वाचन मंगलवार को संघ कार्यालय, लखनऊ में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। निर्वाचन में स्वदेश कुमार सिंह को पुनः प्रदेश अध्यक्ष और प्रो. सुनील मिश्रा को प्रदेश महामंत्री चुना गया। संघ के सभी 52 पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसे निर्वाचन अधिकारी दिलीप सरदेसाई ने घोषित किया। राष   read more

प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर रही है योगी सरकार : अखिलेश यादव
  • Post by Admin on Jul 15 2025

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जानबूझकर प्राथमिक विद्यालयों को बंद कर गरीबों और पिछड़े वर्गों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने की साजिश रच रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश   read more

अंतरिक्ष से धरती की ओर शुभांशु की वापसी का काउंटडाउन शुरू, सावन के पहले सोमवार को परिवार ने की विशेष शिव पूजा
  • Post by Admin on Jul 14 2025

लखनऊ : भारत के होनहार अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से वापसी को लेकर उनके परिवार में जश्न और आस्था का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। लखनऊ स्थित उनके घर में जहां एक ओर चंद्रयान मिशन की सफलता को लेकर गर्व और उल्लास है, वहीं दूसरी ओर सावन के पहले सोमवार को पूरे परिवार ने भगवान शिव की विशेष पूजा कर शुभांशु की सकुशल वापसी की कामना की। पर   read more

लखनऊ में दोहरे हत्याकांड का खुलासा : सास-ससुर की निर्मम हत्या करने वाला दामाद गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 03 2025

लखनऊ : राजधानी के आलमबाग थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसमें एक दामाद ने अपनी सास और ससुर की चाकू से बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे इलाके में दहशत के साथ-साथ राहत की भी लहर दौड़ गई। घटना 2 जुलाई की रात करीब 8:40 बजे गढ़ी कनौरा क्षेत्र में घटित हुई। मृतक अनंत राम और आशा देवी अपनी बेटी के साथ   read more