झारखंड समाचार

दिखाया गया है 585 चीज़े में से 101-110 ।
आज से हेमन्त 2.0 का पहला सत्र शुरू होगा
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : झारखंड विधानसभा में महागठबंधन को बहुमत मिलने के बाद हेमन्त सरकार (हेमन्त 2.0) का पहला सत्र आज से शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। विधानसभा सत्र की सुरक्षा को लेकर चार आईपीएस और 12 डीएसपी रैंक के अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। साथ ही 2000 सुरक्षा बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। विधानसभा के आसपास यातायात में कोई भी परेशान   read more

ज्वेलरी शॉप में चोरी, 4-5 लाख के गहने गायब
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : घाघरा स्थित मां जगदंबा ज्वेलर्स में चोरों ने शटर तोड़कर करीब 4-5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद व्यापारी वर्ग और स्थानीय लोगों में भय और रोष का माहौल उत्पन्न हो गया है। सुबह दुकान मालिक जितेंद्र सोनी को चोरी की सूचना मिली जिसके बाद घाघरा थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव भी   read more

10 जगहों पर लगे स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरे, तीन बार उल्लंघन पर सस्पेंड होगा लाइसेंस
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : राजधानी रांची में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों के उल्लंघन को रोकने के लिए 10 स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे ओवर स्पीडिंग करने वाले वाहनों की पहचान करेंगे और नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। रांची में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए 10 प्रमुख स्थानों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर कैमरे लगाए गए हैं। निर्धारित स्पी   read more

पिठोरिया थाना का घेराव, हाइवा दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत के बाद आक्रोश
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : पिठोरिया थाना क्षेत्र के दुबलिया में हाइवा की चपेट में आने से घायल आकाश मुंडा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने डेड बॉडी के साथ पिठोरिया थाना का घेराव किया। ग्रामीणों और परिजनों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रशासन को पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प   read more

झारखंड का प्रतिनिधिमंडल खनन राजस्व बढ़ाने की रणनीति सीखने ओडिशा जाएगा
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : झारखंड सरकार ने खनन क्षेत्र से अधिक राजस्व सृजन की रणनीतियों को समझने और अपनाने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल को ओडिशा भेजने की घोषणा की है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि इस दौरे का उद्देश्य ओडिशा के खनन क्षेत्र की प्रभावी नीतियों और रणनीतियों का अध्ययन करना है। झारखंड, जो भारत के खनिज भंडार का 40% हिस्सा रखता है। खनन से सालाना लगभग 11,000-12,000 करोड़ रुपये का राजस्व अ   read more

साइबर थाना और गांडेय पुलिस ने तीन साइबर अपराधी किए गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 09 2024

गिरिडीह : गांडेय थाना क्षेत्र के डाकबंगला मुख्य सड़क के किनारे से साइबर थाना पुलिस और गांडेय थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की हैI गिरफ्तारी ग्राम अहरडीह के डाकबंगला मुख्य सड़क के पास से हुई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। आरोपियों को न्याय   read more

पलामू पुलिस ने डकैती और लूट के गिरोह का भंडाफोड़, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 09 2024

पलामू : जिले में नक्सली और गैंगस्टर के गठजोड़ से बने डकैत गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार और लूट का सामान बरामद हुआ है। गिरोह के सदस्य रोड और घरों में डकैती की घटनाओं को अंजाम देते थे। पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि 24 अक्टूबर 2024 को पांकी थाना क्षेत्र के गजबोर में एक कारोबारी के घर डकैती हुई थी। पुलिस ने एफआईआर दर्   read more

आम जनता से दुर्व्यवहार पर सख्त रुख, पुलिसकर्मियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने आम जनता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। उन्होंने सभी जिलों के रेंज के डीआईजी और एसपी को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने राज्य के सभी थानों के प्रभारियों और अन्य पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन और संवेदनशील व्यवहार करने का आदेश दिया। इसके लिए क   read more

बोरिंग गाड़ी की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : विधानसभा थाना क्षेत्र के नयासराय पुंदाग रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बोरिंग गाड़ी (TN88W4887) की चपेट में आने से 55 वर्षीय नन्हू बैठा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक नयासराय कुटे के रहने वाले थे। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुंदाग रोड को जाम कर दिया जिससे यातायात बाधित हो गया। घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय अपनी टीम के सा   read more

पदभार संभालते ही स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दी बड़ी चेतावनी
  • Post by Admin on Dec 09 2024

रांची : सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभालने से पहले ही डॉ. इरफान अंसारी ने निजी अस्पतालों और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने घोषणा की कि किसी मरीज की निजी अस्पताल में मृत्यु होने पर बिना बिल चुकाए शव परिजनों को सौंपना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने वाले अस्पताल संचालकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। डॉ. अंसारी ने कहा कि "निजी अस्पतालों के   read more