झारखंड में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

  • Post By Admin on Dec 11 2024
झारखंड में सरकारी नौकरियों में महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण

रांची : झारखंड विधानसभा में राज्यपाल संतोष गंगवार ने बुधवार को अपने अभिभाषण में ऐलान किया कि राज्य सरकार सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करेगी। यह वादा झामुमो ने विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में किया था जिसे अब राज्यपाल ने साकार करने की बात कही है।

राज्यपाल ने कहा कि झारखंड सरकार केंद्र और केंद्र की कंपनियों से 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये की बकाया राशि वसूलने के लिए कानूनी रास्ता अपनाएगी।

विधानसभा सत्र के तीसरे दिन अभिभाषण में राज्यपाल ने नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई दी और उन्हें राज्य के विकास में पूरी निष्ठा से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को झारखंड को सुखी, समृद्ध और उन्नत बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।