झारखंड समाचार

दिखाया गया है 599 चीज़े में से 91-100 ।
उपायुक्त का कांके अंचल कार्यालय में औचक निरीक्षण, कार्रवाई के निर्देश
  • Post by Admin on Dec 11 2024

रांची : रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने मंगलवार को विधानसभा सत्र के बाद कांके अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उपायुक्त ने सबसे पहले बायोमेट्रिक अटेंडेंस की जांच की और प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के लॉग बुक, जन शिकायत पंजी, रोकड़ पंजी, पेंशन आ   read more

सभी जेलों में हेल्थ कैंप लगाकर बंदियों का समुचित इलाज कराने का हाईकोर्ट का आदेश
  • Post by Admin on Dec 11 2024

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य की जेलों में बंदियों की चिकित्सा सुविधाओं में सुधार के लिए बड़ा कदम उठाते हुए सभी जेलों में हेल्थ कैंप लगाने का आदेश दिया है। यह आदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद और जस्टिस नवनीत कुमार की बेंच ने दिया। हाईकोर्ट ने झारखंड लीगल सर्विस अथॉरिटी (झालसा) और डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विस अथॉरिटी (डालसा) को निर्देश दिया है कि वे र   read more

प्राइवेट नर्सिंग होम और हॉस्पिटल्स की मनमानी पर लगेगी लगाम
  • Post by Admin on Dec 11 2024

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य के प्राइवेट नर्सिंग होम, हॉस्पिटल और डायग्नोस्टिक सेंटरों की मनमानी पर रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने का फैसला किया है। इसके लिए जल्द ही स्टेट लेवल पर एक नियामक संस्था का गठन किया जाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस पहल की जानकारी देते हुए कहा कि यह नियामक संस्था आम नागरिकों के स्वास्थ्य से जुड़े अधिकारों की रक्षा   read more

कांके प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का डीसी ने किया औचक निरीक्षण
  • Post by Admin on Dec 11 2024

रांची : रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजन्त्री ने कांके प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण शाम 4:30 बजे के आसपास किया गया जिसमें विभिन्न विभागों और अधिकारियों की कार्य प्रणाली की बारीकी से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान डीसी ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस की जांच करते हुए सभी कर्मियों की उपस्थिति सत्यापित की। इस क्रम में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्म   read more

झारखंड हाईकोर्ट ने पेयजल विभाग में आउटसोर्स नियुक्ति के आदेश पर लगाई रोक
  • Post by Admin on Dec 11 2024

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने पेयजल स्वच्छता विभाग में अनुबंधित कर्मचारियों को हटाकर आउटसोर्स कर्मियों की नियुक्ति के आदेश पर रोक लगा दी है। अदालत ने सरकार को इस मामले में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इससे पहले, 16 सितंबर 2024 को पूरे राज्य में स्वच्छ भारत मिशन और जल जीवन मिशन के तहत ब्लॉक वॉश कोऑर्डिनेटर के पदों पर कार्यरत संविदा कर्मियों को हटाकर आउटसोर्सिंग के माध्   read more

राज्यपाल से मिला सर्व सनातन समाज का प्रतिनिधिमंडल, बांग्लादेश में अत्याचार का मुद्दा उठाया
  • Post by Admin on Dec 11 2024

रांची : मंगलवार को सर्व सनातन समाज, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा जिसमें बांग्लादेश में हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समुदाय के लोगों पर हो रहे अत्याचारों का जिक्र किया गया। ज्ञापन में इस्कॉन के सन्यासी चिन्मय कृष्ण दास की बांग्लादेश सरकार द्वारा गिरफ्तारी पर   read more

फर्जी दस्तावेजों के सहारे हासिल किए गए कोयला ब्लॉक, सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा
  • Post by Admin on Dec 11 2024

हजारीबाग : कोयला घोटाले की जांच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में पाया गया कि नागपुर स्थित अभिजीत इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने हजारीबाग में निजी जमीन की खरीद से संबंधित फर्जी दस्तावेज तैयार कर कोयला ब्लॉक हासिल करने की साजिश रची। सीबीआई ने बताया कि इन जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल कोयला ब्लॉकों के आवंटन के लिए इस्पात मंत्रालय की सिफार   read more

झारखंड सरकार से मदरसा बोर्ड और उर्दू अकादमी के गठन की मांग तेज
  • Post by Admin on Dec 11 2024

रांची : ऑल इंडिया मिल्ली उलेमा बोर्ड के चेयरमैन नूरुल्लाह हबीब नदवी ने झारखंड सरकार से मदरसा बोर्ड और उर्दू अकादमी के शीघ्र गठन की मांग की है। सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि मदरसा बोर्ड के गठन में देरी के कारण राज्य के हजारों छात्र-छात्राओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मदरसा बोर्ड के अभाव में झारखंड के मदरसों में शिक्षा ग्रहण क   read more

यूपी मोड़ के पास पलटी यात्री बस, 6 गंभीर घायल
  • Post by Admin on Dec 11 2024

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के चरही थाना क्षेत्र अंतर्गत यूपी मोड़ के पास बुधवार को एक यात्री बस (विक्रम बस JH 09 BD 2221) अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास हुआ जहां बस चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका जिससे बस पलट गई। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया   read more

कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने संभाला पदभार, किसानों के हित में बड़े सुधार की घोषणा
  • Post by Admin on Dec 10 2024

रांची : कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सोमवार को नेपाल हाउस स्थित विभागीय कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने किसानों के कल्याण को अपनी प्राथमिकता बताते हुए विभाग में बड़े सुधारों की योजना की घोषणा की। मंत्री शिल्पी ने कहा कि “किसानों को लाभ पहुंचाना हमारी पहली प्राथमिकता है। विभाग तीन प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस करेगा सप्लाई चेन सिस्टम को सुधारना,   read more