प्रदीप यादव बने कांग्रेस विधायक दल के नेता, मथुरा महतो को झामुमो ने दी बड़ी जिम्मेदारी
- Post By Admin on Dec 13 2024

रांची : झारखंड कांग्रेस के विधायक दल के नेता के नाम पर अनिश्चितता का दौर समाप्त हो गया है। पार्टी आलाकमान ने पोड़याहाट से विधायक प्रदीप यादव को विधायक दल का नेता नियुक्त किया है। इसके साथ ही राजेश कच्छप को उपनेता की जिम्मेदारी दी गई है। इस फैसले की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो से मुलाकात के दौरान दी। जब उन्होंने बंद लिफाफे में दोनों नेताओं के नाम सौंपे। वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी अपनी तरफ से मथुरा प्रसाद महतो को एक अहम जिम्मेदारी सौंपी है।