रांची : पूरे राज्य में ठंड ने दस्तक दे दी है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के कारण ठंड में बढ़ोतरी हुई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
विभाग ने यह भी कहा कि अगले 5 दिनों तक तापमान में किसी तरह का बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस मौसम में सुबह के समय कई इलाकों में घना कोहरा भी देखने को मिलेगा जिससे विजिबिलिटी में कमी आ सकती है। ठंड की वजह से लोगों को खासकर सुबह और रात के वक्त राहत की तलाश रहती है।




















