लातेहार समाचार

दिखाया गया है 18 चीज़े में से 1-10 ।
कुंभ से लौटते हुए सांसद महुआ मांझी का हुआ एक्सीडेंट, बेटे ने बताया पूरा हादसा
  • Post by Admin on Feb 26 2025

लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की राज्यसभा सांसद महुआ मांझी बुधवार तड़के एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। यह हादसा लातेहार जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग-75 (एनएच-75) पर हुआ, जब महुआ मांझी अपनी कार से प्रयागराज से रांची लौट रही थीं। हादसे में महुआ मांझी के बाएं हाथ की कलाई फ्रैक्चर हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। हादसा रात के ढाई बजे हुआ   read more

एसपी कुमार गौरव ने छिपादोहर थाना व केड़ पुलिस पिकेट का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Feb 13 2025

लातेहार : जिले के पुलिस कप्तान कुमार गौरव ने बुधवार को छिपादोहर थाना और केड़ पुलिस पिकेट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और थाना परिसर की स्थिति का जायजा लिया। एसपी कुमार गौरव ने थाना निरीक्षण के बाद केड़ स्थित आईआरबी पुलिस पिकेट का भी दौरा किया। इस मौके पर एसडीपीओ भरत राम, थाना प्रभारी धीरज कुमार सिंह, एसआई रितेश कुमार राव,   read more

सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित, कम्पोस्टिंग यार्ड का हुआ शुभारंभ
  • Post by Admin on Feb 13 2025

लातेहार : बुधवार को समाहरणालय सभागार में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सॉलिड एवं लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विधायक रामचंद्र सिंह, उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, भारतीय हरित सेवा के परियोजना निदेशक सी. श्रीनिवासन और अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। कार्यशाला का उद्देश्य जिले में ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधन की तकनीकी   read more

सॉलिड और लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित
  • Post by Admin on Feb 10 2025

लातेहार : जिले में पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला टाउन हॉल में सॉलिड और लिक्विड रिसोर्स मैनेजमेंट (एसएलआरएम) विषय पर आयोजित की गई। कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, भारतीय हरित सेवा के परियोजना निदेशक और सलाहकार सी. श्रीनिवासन, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ. अवधेश   read more

बालूमाथ में कोयला व्यवसायी के घर पर गोलीबारी, दहशत का माहौल
  • Post by Admin on Dec 07 2024

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के शहरी इलाके में अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने दिनदहाड़े कोयला व्यवसायी मुकेश सिंह के घर पर गोली चलाई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। गोलीबारी की यह घटना क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसके आधार पर पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के कुछ समय बाद मयंक सिंह गिरोह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक   read more

चंदवा पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप, 14 चक्का ट्रक जब्त
  • Post by Admin on Dec 05 2024

लातेहार : चंदवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इंदिरा गांधी चौक के पास एक 14 चक्का ट्रक से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। जानकारी के अनुसार यह शराब लातेहार से रांची ले जाई जा रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रक को रोका और जांच के दौरान भूसे की बोरियों के नीचे छुपाकर रखी गई शराब की पेटियों को बरामद किया। ट्रक समेत शराब की पूरी खेप को जब्त कर लिया गया है   read more

रेलवे कोल साइडिंग के पास अपराधियों ने जमकर मचाया उत्पाद, दो वाहनों में आगजनी
  • Post by Admin on Dec 02 2024

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कुसमाही रेलवे कोल साइडिंग के पास बीती रात अपराधियों ने जमकर उत्पात मचाया। अपराधियों ने कोयला लदे दो वाहनों में आग लगा दी और वाहन चालकों के साथ बदसलूकी की। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि अज्ञात अपराधियों ने मकईयाटांड़ के पास कोयला लदे एक वाहन को रोककर उसमें पेट्रोल डा   read more

रफ्तार के कहर से 24 घंटे के अंदर 4 सड़क हादसे, एक की मौत, 6 घायल
  • Post by Admin on Dec 02 2024

लातेहार : जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने रफ्तार के कहर को उजागर किया है। पिछले 24 घंटे में यहां चार अलग-अलग सड़क हादसे हुए। जिनमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह बालूमाथ-पांकी मार्ग पर इचाक गांव के पास एक हाईवा वाहन की चपेट में आने से दो होमगार्ड जवान घायल हो गए। दोनों घायल जवानों की पहचान हेरहंज थाना क्षेत   read more

कोयला साइडिंग पर अपराधियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, कुख्यात मयंक सिंह ने ली जिम्मेदारी
  • Post by Admin on Nov 29 2024

लातेहार : गुरुवार सुबह जिले के बालूमाथ स्थित रेलवे कोयला साइडिंग पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना सुबह करीब 4 बजे हुई जब अज्ञात अपराधी ट्रकों को निशाना बनाकर गोलियां चलाने लगे। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी को चोट नहीं आई लेकिन ट्रकों पर गोलियों के निशान जरूर पड़ गए। ट्रक ड्राइवर अपनी गाड़ियों में छिप गए थे, जिससे उनकी जान बच गई। घटना के बाद बालूमाथ पुलिस इंस्प   read more

लातेहार में आपसी विवाद में मारा गया 15 लाख का इनामी माओवादी छोटू खरवार 
  • Post by Admin on Nov 27 2024

लातेहार : झारखंड के कुख्यात माओवादी और 15 लाख के इनामी नक्सली छोटू खरवार की आपसी विवाद में हत्या हो गई। यह घटना मंगलवार देर रात लातेहार जिले के नवाडीह इलाके में हुई। छोटू खरवार माओवादी संगठन के शंख और कोयल जोन का प्रमुख था और 100 से अधिक नक्सली घटनाओं का मुख्य अभियुक्त था। छोटू खरवार का नाम राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। एनआईए ने उस पर तीन ल   read more