जमशेदपुर समाचार

दिखाया गया है 16 चीज़े में से 1-10 ।
रतन टाटा की वसीयत में शांतनु नायडू को मिला खास तोहफा
  • Post by Admin on Apr 02 2025

जमशेदपुर : भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा की वसीयत को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपनी संपत्ति में से करीब 3800 करोड़ रुपये दान कर दिए हैं। इसके अलावा, उनकी वसीयत में उनके करीबी लोगों का भी नाम शामिल है, जिन्हें अच्छी-खासी संपत्ति या तोहफे दिए गए हैं। शांतनु नायडू, जो रतन टाटा के सबसे करीबी लोगों में से एक माने जाते हैं, को भी वसीयत में हिस   read more

कंस्ट्रक्शन कंपनी में डकैती करने वाले सात अपराधी गिरफ्तार
  • Post by Admin on Dec 13 2024

जमशेदपुर : शहर से सटे कमलपुर थाना क्षेत्र के बनकुंचिया स्थित माँ तारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में शनिवार-रविवार की रात हुई डकैती कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस घटना में शामिल सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इस डकैती के मास्टरमाइंड इस कंस्ट्रक्शन कंपनी में हाइवा ड्राइवर सनातन तांती था। उसने अपने साथियों के साथ मि   read more

कांड्रा-चांडिल रेलवे ट्रैक पर मिला झारखंड आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती का शव
  • Post by Admin on Dec 02 2024

जमशेदपुर : जिले से सटे सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा-चांडिल रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर एक शव मिला है। जो झारखंड आंदोलनकारी वरुण चक्रवर्ती का बताया जा रहा है। शव कांड्रा थाना क्षेत्र स्थित पोल संख्या 290/एस 4 के पास पाया गया। मृतक की पहचान 70 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती के रूप में की गई है। जो कांड्रा के एसकेजी कॉलोनी में रहते थे। वरुण चक्रवर्ती झारखंड राज्य के गठन में ए   read more

बिष्टूपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में गर्भवतियों को भर्ती करने से मना करने पर हुआ हंगामा
  • Post by Admin on Nov 26 2024

जमशेदपुर : जिले के बिष्टूपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में सोमवार को तब हंगामा शुरू हो गया जब अस्पताल वालो ने गर्भवतियों को भर्ती लेने से साफ इनकार कर दिया। परिजनों ने अस्पताल पर बिना लिखित दिए रेफर कर अस्पताल से बाहर निकालने का आरोप लगाया और अस्पताल में जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का मुफ्त में इलाज होता है। गर्भवति   read more

जमशेदपुर में गोलीबारी कांड का खुलासा, दो अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 22 2024

जमशेदपुर : शहर में हाल ही में हुई दो गोलीबारी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों का बड़ा खुलासा: गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष खुलासा किया है कि रांची के होटवार जेल में बंद अपराधी प्रकाश मिश्रा और सोनू सिंह, नयन सिंह गिरोह के नाम से रंगदारी वसू   read more

एनआईटी में 15 17 नवंबर तक उद्योग अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 14 2024

जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर में 15-17 नवंबर 2024 तक "विकसित भारत-विकसित झारखंड: 2047" थीम पर उद्योग-अकादमिक कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार करेंगे। एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधार ने बताया कि इस आयोजन में टाटा स्टील, एनटीपीसी, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, ओएनजीसी, कोल इंड   read more

कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, चुनाव प्रक्रिया पर पड़ा असर
  • Post by Admin on Nov 13 2024

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत रोड नंबर 13 स्थित हनफीया स्कूल मतदान केंद्र- 293, 294 में मतदान के दौरान कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में कुछ समय के लिए विघ्न उत्पन्न हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू किया जिससे मतदान फिर से सामान्य रूप से चलने लगा। आघात में आजाद समाज पार्टी क   read more

मतदाता पर्ची न मिलने से वोटरों को हो रही परेशानी
  • Post by Admin on Nov 13 2024

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता पर्ची न मिलने से कई वोटर परेशान हैं। मतदाताओं का कहना है कि इस बार बीएलओ की ओर से मतदाता सूची का वितरण घर-घर नहीं किया गया। इस कारण उन्हें मतदान केंद्रों पर अपने नाम की पुष्टि करने में कठिनाई हो रही है।  जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के सेंट जॉन स्कूल, जगतबंधु सेवा सदन पुस्तकालय और राम जानकी कन्या मध्य विद्यालय मतदान केंद्रों   read more

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ छापेमारी, 2 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 11 2024

जमशेदपुर : कमलपुर थाना पुलिस ने राखडीह बॉर्डर के पास अवैध विदेशी शराब के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने छापेमारी कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 156 बोतल अवैध शराब बरामद की। इसके अलावा, एक टेम्पू भी जब्त किया गया। टेम्पू का उपयोग शराब की तस्करी के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत   read more

झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम का 16 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप कीनन स्टेडियम में शुरू
  • Post by Admin on Nov 11 2024

जमशेदपुर : झारखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम का 16 दिवसीय ट्रेनिंग कैंप रविवार से जमशेदपुर के कीनन स्टेडियम में शुरू हो गया। इस कैंप में कुल 20 सीनियर महिला क्रिकेटर अपनी तकनीक और कौशल को निखारने के लिए हिस्सा ले रही हैं। टीम का यह प्रशिक्षण 4 दिसंबर से चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली बीसीसीआई महिला वनडे ट्रॉफी की तैयारी का हिस्सा है जहां झारखंड की टीम भाग लेगी। मुख्य कोच राजक   read more