अहमदाबाद समाचार

दिखाया गया है 36 चीज़े में से 1-10 ।
गुजरात के मांजलपुर में भाजपा ने बरकरार रखा कब्जा, कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त
  • Post by Admin on Aug 03 2026

वडोदरा: गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अपना गढ़ बरकरार रखा है। मतगणना पूरी होने के बाद भाजपा उम्मीदवार सतेंद्रभाई पटेल (सतीश पटेल) ने कांग्रेस के उम्मीदवार भिखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। मांजलपुर विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को मतदान कराया गया था। यह उपचुनाव भाजपा के वरिष्ठ वि   read more

अहमदाबाद ब्लास्ट केस : हाईकोर्ट ने बरकरार रखी 38 आतंकियों की फांसी
  • Post by Admin on Jul 07 2026

अहमदाबाद : वर्ष 2008 के अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए विशेष अदालत द्वारा 38 दोषियों को दी गई फांसी की सजा और 11 अन्य दोषियों की उम्रकैद को बरकरार रखा है। अदालत ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजे का भी आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि हमले में जान गंवाने वाले 56 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए तथा 200 से अधिक घायलों को एक-एक लाख रुपए   read more

आतंकी नेटवर्क पर एटीएस का शिकंजा, आठ संदिग्ध गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jul 04 2026

अहमदाबाद : गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित रूप से जुड़े आठ संदिग्धों को गिरफ्तार कर एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर गुजरात समेत देश के विभिन्न हिस्सों में संगठन का नेटवर्क फैलाने और आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप हैं। सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। एटीए   read more

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर कोचिंग कानून को लेकर अंबाजी में मंथन, फेडरेशन ऑफ एकेडमिक एसोसिएशन ने रखे सुझाव
  • Post by Admin on Jan 24 2026

अहमदाबाद: माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में गुजरात सरकार द्वारा कोचिंग क्लासेस के लिए प्रस्तावित कानून बनाए जाने की प्रक्रिया को लेकर अंबाजी में फेडरेशन ऑफ एकेडमिक एसोसिएशन की ओर से एक महत्वपूर्ण महाधिवेशन का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रस्तावित कानून के संभावित प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई और सरकार को दिए जाने वाले सकारात्मक सुझावों पर गहन मंथन हुआ। महाधि   read more

अदाणी पावर को बिहार में 2,400 मेगावाट थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए मिला लेटर ऑफ अवार्ड
  • Post by Admin on Aug 29 2025

अहमदाबाद : अदाणी पावर लिमिटेड को बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (बीएसपीजीसीएल) से 25 साल की लंबी अवधि के लिए बिजली आपूर्ति के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिला है। यह परियोजना भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थापित 2,400 मेगावाट (800 मेगावाट x 3) क्षमता वाले ग्रीनफील्ड अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट के लिए है। अदाणी पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस.बी. ख्यालिया न   read more

अदाणी पोर्टफोलियो का ईबीआईटीडीए 90,000 करोड़ के पार, इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्रीन एनर्जी ने दी रफ्तार
  • Post by Admin on Aug 28 2025

अहमदाबाद : अदाणी समूह ने गुरुवार को ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए बताया कि 12 महीनों के आधार पर अदाणी पोर्टफोलियो का ईबीआईटीडीए (EBITDA) पहली बार 90,572 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। यह पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत अधिक है। वहीं वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही का ईबीआईटीडीए भी रिकॉर्ड स्तर 23,793 करोड़ रुपए पर रहा। समूह ने बताया कि कोर इंफ्रास्ट्रक्चर बिजनेस—जिसमें यूटीलिटी, ट्रा   read more

गुजरात को 5400 करोड़ की सौगात, पीएम मोदी करेंगे विकास परियोजनाओं का शुभारंभ
  • Post by Admin on Aug 25 2025

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे पर राज्य को 5,400 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम मोदी 25 और 26 अगस्त को अहमदाबाद और अन्य स्थानों पर इन परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज, 25 अगस्त और कल, 26 अगस्त को मैं गुजरात में रहूंगा। 5400   read more

गुजरात ATS की बड़ी कार्यवाई, पाक सेना और ISI से जुड़े ऑपरेशन सिंदूर'विरोधी नेटवर्क का पर्दाफाश
  • Post by Admin on Jul 24 2025

अहमदाबाद : देश की सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात एटीएस ने दिल्ली, नोएडा और गुजरात में संयुक्त अभियान चलाकर अल-कायदा से जुड़े चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह आतंकी मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और सेना के इशारे पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के खिलाफ भारत में बड़े पैमाने पर आतंकी हमलों की योजना बना रहा था। गुजरात एटीएस के अनुसार, ये आतंकी   read more

गुजरात पुल हादसा : मृतकों की संख्या बढ़कर 15, चार अब भी लापता, राहत कार्य जारी
  • Post by Admin on Jul 10 2025

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा के पास बुधवार को महिसागर नदी पर बने गंभीरा पुल के ढहने से मचे कोहराम में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। बृहस्पतिवार को तीन और शव बरामद होने के बाद यह आंकड़ा सामने आया है, जबकि चार लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य तेज़ी से जारी है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब आणंद जिले के मुजपुर के पास स्थित गंभीरा पुल अचानक ढह गया और च   read more

वडोदरा पुल हादसा : महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना पुल ढहा, 9 की मौत, कई घायल
  • Post by Admin on Jul 09 2025

वडोदरा : गुजरात के वडोदरा जिले में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना गंभीरा पुल अचानक टूट गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो नदी में गिर गए। अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। पुल के टूटने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर तैनात कर द   read more