बिहार समाचार

दिखाया गया है 10,320 चीज़े में से 481-490 ।
मुजफ्फरपुर के होटल में छापेमारी, 284 ग्राम गांजा बरामद; संचालिका गिरफ्तार
  • Post by Admin on Sep 24 2026

मुजफ्फरपुर : शहर के बनारस बैंक चौक स्थित एक होटल में नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर 284 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने मौके से होटल संचालिका ललिता देवी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, स्थानीय स्तर से मिली शिकायत के बाद होटल में कार्रवाई की गई थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात होटल की घेराबंदी कर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान गांजा बरामद होने के बाद होटल संचालिका को हठ  read more

छठी के भोज में गया युवक लापता, खून और जले अवशेष मिलने से गहराया रहस्य
  • Post by Admin on Sep 24 2026

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज थाना क्षेत्र के हुस्सेपुर नयाटोला दियारा में एक युवक के लापता होने के बाद हत्या की आशंका से सनसनी फैल गई है। बुधवार को दियारा इलाके में एक मचान के नीचे खून के धब्बे और जले हुए अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। लापता युवक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के बिजधरी थाना क्षेत्र के सुंदरापुर मलाही टोला निवासी मोहन सहनी (33) के रूप में हुई है। हालांकि,   read more

जनसुराज नेता अनिल यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 4-5 गोलियां लगने से हालत गंभीर
  • Post by Admin on Sep 24 2026

पटना : बिहार की राजधानी पटना में बुधवार शाम जनसुराज पार्टी से जुड़े नेता और पूर्व नगर पार्षद अनिल यादव पर जानलेवा हमला किया गया। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के किदवईपुरी इलाके में स्थित उनके अपार्टमेंट के बेसमेंट में तीन हथियारबंद हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग की। पुलिस के अनुसार अनिल यादव को चार से पांच गोलियां लगी हैं। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जायà   read more

मुजफ्फरपुर में स्कूल जा रही दो छात्राओं पर ब्लेड से हमला, बाइक सवार फरार
  • Post by Admin on Sep 24 2026

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में स्कूल जा रही दो छात्राओं पर बाइक सवार युवक द्वारा ब्लेड से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना बरूराज थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दोनों छात्राएं साइकिल से स्कूल जा रही थीं, इसी दौरान बाइक सवार युवक ने उन्हें निशाना बनाया। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारà   read more

मुजफ्फरपुर में संपत्ति कर के बड़े बकाएदारों पर होगी कार्रवाई, नगर निगम तैयार कर रहा सूची
  • Post by Admin on Sep 24 2026

मुजफ्फरपुर :  नगर निगम ने लंबे समय से संपत्ति कर जमा नहीं करने वाले बड़े बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी तेज कर दी है। नगर निगम की राजस्व शाखा की समीक्षा बैठक में बड़े बकाएदारों की पहचान कर उनके खिलाफ सर्टिफिकेट केस शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निगम ने चालू वित्तीय वर्ष का संपत्ति कर 30 सितंबर तक जमा करने को कहा है। निर्धारित समय सीमा के बाद बकाया राशि पर नियमानुसा   read more

बिहार में ट्रेन यात्रियों को निशाना बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, कभी STF तो कभी RPF बनकर करता था ठगी
  • Post by Admin on Sep 24 2026

पटना : जिले के खगौल क्षेत्र में चलती ट्रेन में यात्रियों से लूटपाट और उन्हें ट्रेन से नीचे फेंकने के आरोपों की जांच कर रही रेल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी रोहित तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी को वाराणसी के मोहनसराय इलाके से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी अलग-अलग घटनाओं में कभी खुद को एसटीएफ का जवान तो कभी रेलवे सुरक्षा बल का कर्मचारी बताà   read more

बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज, तीन दिन तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट
  • Post by Admin on Sep 24 2026

पटना : बिहार में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। राज्य के कई हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग ने 24 सितंबर को राज्य में बहुत भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। वहीं 25 और 26 सितंबर को भी कई इलाकों में भारी बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनी के अनुसठ  read more

सुगंध फिल्म्स प्रोडक्शंस की लघु फिल्म ‘अहिल्या’ में सुगंध का दिखेगा नया अंदाज, 7 अक्टूबर को होगी रिलीज
  • Post by Admin on Sep 23 2026

मुजफ्फरपुर : अभिनेता और सुगंध फ़िल्म्स प्रोडक्शंस के चेयरमैन सुगंध इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘अहिल्या’ को लेकर चर्चा में हैं। सुगंध टॉकीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म में सुगंध न सिर्फ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि फिल्म उनके अपने प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले तैयार की जा रही है। फिल्म का निर्देशन प्रशांत परासर ने किया है। ‘अहिल्या’ की कहानी प्रेम, विश्वास और मा   read more

विशेष व्याख्यान में वक्ताओं ने दिनकर के साहित्य, राष्ट्रचेतना और सामाजिक सरोकारों को किया याद
  • Post by Admin on Sep 23 2026

मुजफ्फरपुर : रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के हिंदी विभाग की ओर से राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने दिनकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की शुरुआत हिंदी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप कुमार सिंह ने   read more

रंगों में दिखी रचनात्मकता, दिनकर जयंती पर छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली
  • Post by Admin on Sep 23 2026

लखीसराय : प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय, सूर्यगढ़ा में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने रंगों और रचनात्मकता के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के परिणाम में तन्नु, अदिति राज, निधि कुमारी और पूजा कुमारी के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय ठ  read more