सीतामढ़ी समाचार

दिखाया गया है 111 चीज़े में से 71-80 ।
जिला हब योजना और मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत अस्थाई नियुक्ति पत्र का वितरण
  • Post by Admin on Nov 27 2024

सीतामढ़ी : समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम कार्यालय में मंगलवार को जिला हब योजना और मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को उनके अनुबंध आधारित अस्थाई नियोजन पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रिची पांडेय ने चयनित अभ्यर्थियों जैसे वित्तीय साक्षरता में विशेषज्ञ विजेंद्र कुमार, लेखा सहायक विकास कुमार, डाटा ए   read more

नशा मुक्ति दिवस पर बिहार सरकार के कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग आयोजन
  • Post by Admin on Nov 27 2024

सीतामढ़ी : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर बिहार सरकार द्वारा पटना में आयोजित मंत्री, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग रत्नेश सदा के कार्यक्रम का लाइव वेबकास्टिंग मंगलवार को स्थानीय परिचर्चा भवन में किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न अधिकारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं और महिलाओं ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में जिलाधिकारी रिची पांडेय, उत्पाद अधीक्   read more

10-11 दिसंबर को मनाया जाएगा सीतामढ़ी जिला स्थापना दिवस, धूमधाम से होंगे कार्यक्रम
  • Post by Admin on Nov 27 2024

सीतामढ़ी : जिला स्थापना दिवस का आयोजन इस वर्ष 10 और 11 दिसंबर को पूरे धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया जाएगा। यह आयोजन जिले के इतिहास में एक महत्वपूर्ण अवसर माना जाता है और इसे लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियाँ जोरों पर हैं। मंगलवार को समाहरणालय के विमर्श सभा कक्ष में जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें स्थापना दिवस के सफलतापूर्वक आयोजन   read more

नशा मुक्ति दिवस पर सीतामढ़ी में स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 27 2024

सीतामढ़ी : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रातः सात बजे से स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा एक प्रभावशाली प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह प्रभात फेरी कमला उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण से शुरू होकर डुमरा थाना, स्टेट बैंक डुमरा, बड़ी बाजार, आर आर एस महिला कॉलेज के पास से होते हुए डुमरा हवाई अड्डा मैदान (परेड ग्राउंड) तक निकाली गई। इस अवसर पर जिलाधिकारी रिची पांडेय न   read more

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अभियोजन की बैठक, न्यायिक प्रक्रिया में सुधार के लिए सख्त निर्देश
  • Post by Admin on Nov 26 2024

सीतामढ़ी : जिलाधिकारी रिची पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को स्थानीय विमर्श सभा कक्ष में अभियोजन से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी, लोक अभियोजक, विशेष लोक अभियोजक, पुलिस पदाधिकारी और अन्य विधि अधिकारी भी उपस्थित थे। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अभियोजन और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आपसी सामंजस्य से कार्य करें   read more

पैक्स निर्वाचन के लिए सभी तैयारियाँ पूरी, 26 नवंबर से मतदान शुरू
  • Post by Admin on Nov 26 2024

सीतामढ़ी : जिले में पैक्स (प्रारंभिक कृषि सहकारी समिति) चुनाव के लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जिले के चार प्रखंडों डुमरा, मेजरगंज, सुप्पी और बेलसंड में मंगलवार से मतदान का पहला चरण शुरू होगा। इस पहले चरण में कुल 31 पैक्स और 85 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से लेकर अपराह्न 4:30 बजे तक होगा। इस चुनाव में कुल 4 बज्रगृह, 14 सेक्टर और 31 पीसीसीपी (पोलिंग कंट्रो   read more

सुरसंड के 9 प्रवासी मजदूरों और 4 नाबालिग की घर वापसी, पंजाब के कपूरथला से कराए गए मुक्त
  • Post by Admin on Nov 25 2024

सीतामढ़ी : सुरसंड के 9 प्रवासी मजदूरों और 4 नाबालिग बच्चे को पंजाब के कपूरथला स्थित एक आलू फार्म हाउस से मुक्त कराकर उनके घर सुरक्षित वापस भेजा गया। इन मजदूरों को फार्म हाउस के मालिक द्वारा जबरन 12 से 15 घंटे काम कराया जा रहा था। साथ ही दो महीने से उन्हें वेतन भी नहीं दिया गया था। मजदूरों ने बताया कि ठेकेदार द्वारा अमानवीय तरीके से उनकी मारपीट की जाती थी और रोटी के बदले पैसे मांगन   read more

स्कूली बसों के दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन ने 3 लाख से अधिक का जुर्माना वसूला
  • Post by Admin on Nov 23 2024

सीतामढ़ी : जिले में स्कूली बसों से हो रही दुर्घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की दिशा में कदम बढ़ाया है। जिला परिवहन पदाधिकारी स्वप्निल के नेतृत्व में स्कूली वाहनों की जांच का अभियान शुक्रवार से शुरू किया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न सार्वजनिक और महत्वपूर्ण स्थलों पर वाहन चेकिंग की गई। जिसमें 17 स्कूली वाहनों से कुल 3,05,548 रुपये जुर्माना वसूला ग   read more

19 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलेगा हमारा शौचालय हमारा सम्मान उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा पुरस्कार
  • Post by Admin on Nov 23 2024

सीतामढ़ी : जिले में स्वच्छता और शौचालय उपयोग के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “हमारा शौचालय हमारा सम्मान” अभियान 19 नवंबर से 10 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय की उपलब्धता और सतत उपयोग को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुरस्कार दिया जाएगा। इस अभियान में कोई भी व्यक्ति प्रतिभागी के रूप में भाग ले सकता है। बशर्त   read more

ई ग्राम कचहरी संचालन के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए सरपंच कुलदीप प्रसाद यादव
  • Post by Admin on Nov 22 2024

सीतामढ़ी : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में 21 और 22 नवम्बर को आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सरपंच, उप सरपंच, सचिव, न्याय मित्र और कार्यपालक सहायक सहित अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ई ग्राम कचहरी संचालन को प्रभावी बनाना था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राम कचहरी सिंघाचौरी के सरपंच और जिला कोषाध्यक्ष, सरपंच संघ सीतामढ़ी, कुलदीप प्   read more