समस्तीपुर समाचार

दिखाया गया है 221 चीज़े में से 1-10 ।
 डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में आधा दर्जन छात्रों ने नेट परीक्षा में रचा इतिहास
  • Post by Admin on Feb 07 2026

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (ल.ना.मि.वि.) के पीजी हिंदी विभाग के पूर्व वरिष्ठ सहायक प्रोफेसर सह डॉ. एल.के.वी.डी. कॉलेज, ताजपुर, समस्तीपुर के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. अखिलेश कुमार के मार्गदर्शन में अध्ययनरत आधा दर्जन छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय सेवा आयोग की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) में सफलता हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। डॉ. अखिलेश   read more

फर्जी नर्सिंग होम की लापरवाही से महिला और नवजात की मौत, मानवधिकार संगठन ने की कार्यवाही की मांग
  • Post by Admin on Feb 05 2026

समस्तीपुर : जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में संचालित विनोद नर्सिंग होम में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां ऑपरेशन के दौरान एक महिला और उसके नवजात शिशु की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और नर्सिंग होम की वैधता पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद नर्सिंग होम का कोई वैध पंजीकरण नहीं था और न ही वहां किसी मान्यता प्राप्त ड   read more

पीएम मोदी आज पहुंचे पूर्व सीएम दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान, कांग्रेस ने साधा पीएम पर निशाना 
  • Post by Admin on Oct 24 2025

बिहार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व सीएम एवं भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत कर्पूरी ठाकुर के जन्मस्थान पहुंचकर चुनावी शंखनाद का आरंभ कर दिया है। वहीं कांग्रेस ने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि 1979 में जनसंघ ने ही बिहार में कर्पूरी ठाकुर की सरकार गिरा दी थी। कांग्रेस ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने ओबीसी आरक्षण लागू किया तो जन संघ ने उनकी सरकार ही गिरा दी। ज   read more

वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार रणजी टीम के बने उपकप्तान
  • Post by Admin on Oct 13 2025

बिहार : 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीज़न के लिए वैभव सूर्यवंशी को पहले दो राउंड के लिए बिहार का उप-कप्तान बनाया गया है। टीम की कप्तानी सकीबुल गनी करेंगे। 14 साल की उम्र में भारत की अंडर-19 टीम के लिए खेलते हुए, राजस्थान रॉयल्स  के इस युवा बैटर ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक जड़े हैं। इंग्लैंड के खिलाफ 5 यूथ वनडे मैचों में, उन्होंने 71.00 की औसत और 174.02 के स्ट्र   read more

द उम्मीद के चार सदस्यों ने लहराया परचम, राज्य स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में किया चयन
  • Post by Admin on Mar 23 2025

समस्तीपुर : भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित विकसित भारत युवा संसद-2025 के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन समस्तीपुर कॉलेज में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का विषय था - "एक राष्ट्र, एक चुनाव : विकसित भारत की ओर एक कदम"। इस मंच पर जिले भर के प्रतिभागी युवाओं ने अपने विचार रखते हुए लोकतंत्र की मजबूती और विकास की दिशा में अपनी बात रखी। प्रतियो   read more

बिहार में दो दारोगा की हत्या से बढ़ी सुरक्षा की चिंता, जमशेद आदिल सोनू ने सरकार पर उठाए सवाल
  • Post by Admin on Mar 21 2025

समस्तीपुर : बिहार में दो दारोगा की हत्या ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि बिहार में ना केवल आम नागरिकों, बल्कि पुलिसकर्मी भी अपराधियों के निशाने पर हैं। इस मुद्दे पर वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार जमशेद आदिल सोनू ने राज्य सरकार की नीतियों और अपराधियों के बढ़ते हौसले पर कड़ी आलोचना की है। जमश   read more

बुढ़वा मंगल होली पर बुजुर्गों ने जमकर खेली फूलों और गुलाल की होली
  • Post by Admin on Mar 18 2025

समस्तीपुर : मोरवा प्रखंड स्थित प्रसिद्ध खुदनेश्वर मंदिर परिसर में मंगलवार को श्री शिव मंदिर खुदनेश्वर धाम न्यास प्रबंधन समिति की ओर से बुढ़वा मंगल होली का भव्य आयोजन किया गया। इस खास मौके पर पचास वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों की टोली ने एकजुट होकर रंग-गुलाल उड़ाया और होली की मस्ती में सराबोर हो गए।   परिसर में पारंपरिक ढंग से होली गीत गाए गए और बुजुर्गों ने एक-दूसरे क   read more

अष्टधातु मूर्ति चोरी मामले में चार गिरफ्तार, एक मूर्ति बरामद
  • Post by Admin on Mar 15 2025

समस्तीपुर : रामजानकी ठाकुरबाड़ी वाजिदपुर गादो मंदिर से अष्टधातु की बहुमूल्य मूर्तियों की चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दलसिंहसराय विवेक कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि 29-30 जनवरी 2025 की रात हुई इस चोरी के मामले में पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय आसूचना के आधार पर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।     read more

यौन शोषण पीड़िता से थाने में अभद्रता, न्याय की लगाई गुहार
  • Post by Admin on Mar 11 2025

समस्तीपुर : नगर थाना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां यौन शोषण की पीड़िता ने केस के अनुसंधानकर्ता (IO) पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने कांड संख्या 208/23 के तहत दफा 376, 366A समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया था, जिसमें अमर कुमार को IO नियुक्त किया गया था।   पीड़िता ने बताया कि न्यायालय ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ क   read more

तेल टैंक फटने से फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दहशत में ग्रामीण
  • Post by Admin on Mar 11 2025

समस्तीपुर : जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र स्थित गंगापुर गांव में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ग्रीन पायरो इंडस्ट्रीज नामक फैक्ट्री में तेल टैंक फटने से भीषण आग लग गई। घटना के वक्त फैक्ट्री में सात मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से एक टैंक मशीन चला रहा था, तभी अचानक ब्लास्ट हो गया।   आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। सहायक जिला अग्निश   read more