पटना समाचार

दिखाया गया है 915 चीज़े में से 41-50 ।
बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा 1 लाख रुपये का अनुदान
  • Post by Admin on May 14 2026

पटना: बिहार सरकार ने राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद् की बैठक में बिहार इलेक्ट्रिक वाहन (संशोधन) नीति 2026 को मंजूरी दे दी गई। नई नीति के तहत महिलाओं को इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहन खरीदने पर एक लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। परिवहन सचिव राज कुमार ने बताया कि महिलाओं को इलेक्   read more

आधुनिक युग में भी प्रासंगिक हैं स्वामी विवेकानंद के विचार : डॉ. स्नेहलता कुसुम
  • Post by Admin on May 13 2026

पटना: सामाजिक संगठन “प्रयत्न” की ओर से बुधवार को राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का विषय “आधुनिक युग में युवाओं के निर्माण में विवेकानंद जी के विचारों की भूमिका” रखा गया, जिसमें युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और सामाजिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता पटना कॉलेज, पटना के दर्शनशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. स्नेह   read more

पटना का ऐतिहासिक बस स्टैंड होगा बंद, यहां बनेगा 500 कमरे का 5 स्टार ताज होटल
  • Post by Admin on May 13 2026

पटना: राजधानी पटना का ऐतिहासिक बांकीपुर बस स्टैंड अब इतिहास बनने जा रहा है। दशकों तक यात्रियों और बसों की आवाजाही से गुलजार रहने वाला यह परिसर जल्द ही एक नए रूप में नजर आएगा। गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक के पास बने 67 साल पुराने इस बस डिपो को हटाकर यहां फाइव स्टार “ताज होटल” का निर्माण किया जाएगा। प्रशासन ने एक महीने के भीतर बस स्टैंड खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है।   read more

बाबू जगदेव प्रसाद के संघर्ष की कहानी बड़े पर्दे पर, बिहार-झारखंड के 200 कलाकारों ने निभाई भूमिका
  • Post by Admin on May 12 2026

पटना: अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद के जीवन संघर्ष पर आधारित बहुप्रतीक्षित बायोपिक फिल्म “द इंडियन लेनिन : बाबू जगदेव” आगामी 29 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माता सुभाष कुमार और सिद्धार्थ कुमार ने इसकी आधिकारिक घोषणा करते हुए कहा कि यह फिल्म सामाजिक न्याय और संघर्ष की ऐतिहासिक गाथा को बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी। निर्माताओं के अनुसार बाबू जगदे   read more

विक्रमशिला पुल टूटने के बाद नावों के सहारे सफर, जोखिम में हजारों लोगों की जिंदगी
  • Post by Admin on May 11 2026

पटना : विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद भागलपुर और सीमांचल के बीच आवागमन गंभीर रूप से प्रभावित हो गया है। पुल के करीब 25 मीटर हिस्से के टूटने के बाद अब लोग गंगा नदी पार करने के लिए छोटी-बड़ी नावों और सरकारी जहाजों का सहारा लेने को मजबूर हैं। प्रतिदिन हजारों लोग जान जोखिम में डालकर इस पार से उस पार यात्रा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि 4.7 किलोमीटर लंबे वि   read more

बीपीएससी टी-4 को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस लाठीचार्ज से मचा हड़कंप
  • Post by Admin on May 08 2026

पटना : राजधानी पटना में बीपीएससी टीआरई-4 अधिसूचना जारी करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच शुक्रवार को तीखी झड़प हो गई। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं घायल हो गए, जिनमें महिला अभ्यर्थी भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि वे पिछले दो वर्षों   read more

सम्राट कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, आज से मंत्री संभालेंगे अपना कार्यभार
  • Post by Admin on May 08 2026

पटना : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। गुरुवार को शपथ ग्रहण के बाद अब सभी मंत्री शुक्रवार से अपने-अपने विभागों का कार्यभार संभालेंगे। इस बार मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण विभाग दिए गए हैं। नई सरकार में सबसे ज्या   read more

बिहार की नई वेब सीरीज दादुआ का आतंक का टीजर रिलीज, मनीष महिवाल के अभिनय की हुई सराहना
  • Post by Admin on May 07 2026

पटना: बिहार के मनोरंजन जगत में एक नई वेब सीरीज “दादुआ का आतंक” का भव्य शुभारंभ 7 मई 2026 को कालिदास रंगालय में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कलाकार, फिल्म प्रेमी और मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस मौके पर वेब सीरीज का टीजर भी लॉन्च किया गया, जिसे यूट्यूब चैनल “IDIOT BOX” पर जारी किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आर.एन. दास और अभिषेक रंजन उपस्थित रहे।   read more

उर्दू को नजरअंदाज करना अन्याय, सरकार की नीति पर मुशावरत ने उठाए सवाल
  • Post by Admin on May 07 2026

पटना : बिहार सरकार की “सात निश्चय-3” योजना के तहत राज्य के 208 प्रखंडों में नए डिग्री महाविद्यालय खोलने तथा 16 विषयों में 6656 शिक्षकों की नियुक्ति की घोषणा में उर्दू विषय को शामिल नहीं किए जाने पर उर्दू भाषी समाज में गहरी नाराजगी देखी जा रही है। ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरत बिहार के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. सैयद अबूज़र कमालुद्दीन और प्रदेश महासचिव मोहम्मद इश्तेयाक ने स   read more

बिहार कैबिनेट में अनुभवी चेहरों की एंट्री, इंजीनियर से लेकर सियासत के दिग्गजों तक को मिली जिम्मेदारी
  • Post by Admin on May 07 2026

पटना : बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल के बड़े विस्तार के बाद सरकार में कई अनुभवी और प्रभावशाली नेताओं को जगह मिली है। नए मंत्रिमंडल में ऐसे चेहरे शामिल हैं जिन्होंने संगठन, चुनावी राजनीति और प्रशासनिक अनुभव के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई है। इनमें भाजपा और जेडीयू के कई वरिष्ठ नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहपुर से लगातार तीसरी जीत के बाद मंत्री ब   read more