मुजफ्फरपुर समाचार
- Post by Admin on Apr 01 2024
मुजफ्फरपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी, श्री सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक, श्री राकेश कुमार ने संयुक्त रूप से ई.वी.एम./वी.वी. पैट हाउस सिकन्दरपुर का निरीक्षण किया। ई.वी.एम. की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला पदाधिकारी ने भवन प्रमंडल को अग्निशामक यंत्र लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, वरीय पुलिस अधीक्षक ने वेयर हाउस में प्रतिनियुक्त 03 सुरक्षा read more
- Post by Admin on Apr 01 2024
मुजफ्फरपुर : जिला सदर अस्पताल की दुर्दशा समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा। आय दिन मरीजों को किसी न किसी असुविधा से जूझना ही पड़ता है। कभी अस्पताल परिसर में पानी जमाव, कभी कचरे के अंबार के बीच से गुजर कर डॉक्टर के चेंबर तक पहुंचना, कभी दवाईयों की किल्लत, कभी अस्पताल में बेड की कमी इत्यादि। इन सबके साथ ही मरीजों को जांच के बाद रिपोर्ट लेने में भी काफी मसक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हा read more
- Post by Admin on Apr 01 2024
मुजफ्फरपुर: जिले के सदर अस्पताल में महिलाओं के लिए बने शौचालय का गेट महीनों से टूटा पड़ा है । पत्रकार को देखकर महिलाओं ने अपनी समस्या साझा की है । महीनों से गेट टूटा पड़ा है लेकिन इस ओर अस्पताल प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं है। महिलाओं के स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के मामले में अस्पतालों को विशेष ध्यान देना चाहिए, लेकिन मुजफ्फरपुर जिले के सदर अस्पताल में महिलाओं के लिए बने शौचालय क read more
- Post by Admin on Apr 01 2024
मुजफ्फरपुर : पीएचडी सत्र 2022 और 2023 की संयुक्त रूप से होने वाली प्रवेश परीक्षा में देरी के चलते छात्रों में आक्रोश और चिंता बढ़ी है। एआईइसएफ़ के प्रतिनिधि मंडल ने बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक से मिलकर यह मांग की है कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा को संयुक्त रूप से आयोजित किया जाए। एआईइसएफ़ के जिलाध्यक्ष कॉमरेड महिपाल ओझा ने कहा, "पीएचडी का सत्र अब तक पटरी पर नहीं आ सका है, ज read more
- Post by Admin on Apr 01 2024
मुजफ्फरपुर : बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने एक पत्रांक जारी करते हुए ड्रेस कोड को लेकर सख्ती से आदेश दिया है । इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों को नियमों का पालन करने का संकेत दिया है । कुलसचिव ने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि "विश्वविद्यालय कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा नियमों का उलंघन किय read more
- Post by Admin on Apr 01 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के सदर अस्पताल में नए सिविल सर्जन के आने के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की झलक सामने आई है। एक पैर से लाचार व्यक्ति को व्हीलचेयर के माध्यम से इलाज को ले जाती नर्स का दृश्य इसका प्रमुख उदाहरण है। सिविल सर्जन की फटकार के बाद से सदर अस्पताल में सुधार का एहसास हो रहा है। पिछले दिनों ही सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कई जगहों पर कमियां पाई थीं। इसके read more
- Post by Admin on Apr 01 2024
मुजफ्फरपुर : जिला रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 6 के समीप लगा चेंजर बोर्ड खतरे की घंटी बजा रहा है । विभाग की इस लापरवाही से चेंजर बोर्ड कभी भी जानलेवा हो सकता है। महीनों से खुले चेंजर बोर्ड को सही करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गई है । आपको बताते चले कि इस रेलवे जंक्शन को लेकर देश के प्रधानमंत्री अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर तारीफ पोस्ट कर चुके हैं, जिसमें इसे देश स्तरीय रेलवे read more
- Post by Admin on Apr 01 2024
मुजफ्फरपुर: गर्मी के बढ़ती तपिश के बीच, जिले के रेलवे जंक्शन स्थित टिकट काउंटर पर लगा पंखा अब तक चालू नहीं किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, टिकट कटाने आए यात्रियों को अब असुविधा हो रही है। यह समस्या न केवल शहर के यात्रियों को प्रभावित कर रही है, बल्कि आस-पास के गाँवों से आने वाले यात्रियों को भी असहाय बना रही है। गर्मी के दिनों में बिना पंखे के लाइन में लगना यात्रियों के लिए अत्यं read more
- Post by Admin on Mar 17 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के एक निजी होटल के सभागार में मुजफ्फरपुर एजुकेशन समिट का आयोजन किया गया। बिहार गुरु के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश तिरंगा उर्फ ऑक्सीजन बाबा, पंडित कमलापति त्रिपाठी, डॉ. संगीता शाही, डॉ. नवल किशोर चौधरी, मुकेश त्रिपाठी, सुधीर कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की । इस समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र को सुदृढ़ करना थ read more
- Post by Admin on Mar 17 2024
मुजफ्फरपुर : रविवार को जिला के गोबरसही स्थित एक निजी होटल में एलन करियर इंस्टीट्यूट, पटना की ओर से ओपन सेशन आयोजित किया गया। सेशन में करीब 500 विद्यार्थी व अभिभावक शामिल हुए। सेशन में एलन करियर इंस्टीट्यूट, पटना के मेंटोर, जोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विपिन योगी शामिल हुए जिन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों को उनके करियर से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने read more