मुजफ्फरपुर में गांधी, शास्त्री, और एल.पी.शाही के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि, कांग्रेस कार्यालय में समारोह आयोजित

  • Post By Admin on Oct 02 2023
मुजफ्फरपुर में गांधी, शास्त्री, और एल.पी.शाही के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि, कांग्रेस कार्यालय में समारोह आयोजित

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल के नेतृत्व में, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, और पूर्व केंद्रीय मंत्री एल पी शाही की जयंती के अवसर पर तीनों महापुरूषों के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने बापू महात्मा गांधी के संदेश को याद किया और कहा कि वर्तमान युग में भी बापू के संदेशों का महत्व है और इन्हें अपनाकर हम देश को विकास की ओर मोड़ सकते हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी को भी सलामी दी और कहा कि देश के मुख्य ऐसेट हैं किसान और जवान, जिन्हें स्वाबलंबी बनाने के लिए हरित क्रांति जैसे प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

वरिष्ठ कांग्रेसी अरविंद कुमार सिंह ने भी इस मौके पर बात की और एल पी शाही जी के योगदान को स्मारित किया। समारोह में कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भाग लिए और श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर श्रद्धांजली अर्पित करने वालों में कौशल किशोर चौधरी, शबिबुल हसन लालबाबू, रितेश कुमार सिन्हा उर्फ संजु, सविता श्रीवास्तव, कुणाल सहाय, मेताज अनवर हाशमी, विकास कुमार टुल्लु ,राम विनय तिवारी, शादिक अली, प्रभात चंद्रा, विक्की चौधरी, राम नरेश राम, सज्जाद अहमद, शुभम कुमार, मो फिरोज, चन्द्रशेखर जयसवाल, कन्हैया कुमार, गोपाल मिश्र, भैरव प्रसाद जयसवाल, मोहन सिंह आदि दर्जनो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।