मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 3,177 चीज़े में से 2,001-2,010 ।
मुकेश सहनी ने एमएलसी दिनेश सिंह से मुलाकात कर बंधाया ढांढस
  • Post by Admin on Sep 25 2024

मुजफ्फरपुर : वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने मुजफ्फरपुर में एमएलसी दिनेश सिंह और वैशाली सांसद वीणा देवी से मुलाकात की । बीते दिनों उनके पुत्र राहुल सिंह के आकस्मिक सड़क दुर्घटना में हुए निधन पर उन्होंने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने राहुल सिंह के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने कहा कि राहुल सिंह का असमय जाना एक   read more

28 सितंबर को आरडीएस कॉलेज में होगा जिला युवा उत्सव का आयोजन
  • Post by Admin on Sep 25 2024

मुजफ्फरपुर : जिला युवा उत्सव का आयोजन 28 सितंबर को रामदयालु सिंह महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के सभागार में पूर्वाह्न 10:00 बजे से होगा। इस आयोजन में 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के योग्य और इच्छुक कलाकार भाग लेंगे। इच्छुक कलाकार विभिन्न विधाओं में 26 और 27 सितंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक सूचना भवन स्थित जिला कला संस्कृति कार्यालय में पंजीकरण कर सकते हैं। विधाएं:   read more

वाहन टैक्स डिफॉल्टर हैं तो एकमुश्त टैक्स जमा करें और अर्थदंड में पाएं छूट
  • Post by Admin on Sep 25 2024

मुजफ्फरपुर : टैक्स डिफॉल्टर वाहन मालिकों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। परिवहन विभाग ने सर्वक्षमा योजना की शुरुआत की है, जिससे टैक्स डिफॉल्टर वाहन मालिक अपने बकाया कर का एकमुश्त भुगतान कर सकते हैं और अर्थदंड व ब्याज से छुटकारा पा सकते हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि यह योजना विभिन्न ट्रक-बस ऑपरेटरों और संघों की मांगों के मद्देनजर लाई गई है। इसके तहत 31 मार्च 2025 तक ब   read more

परिवहन विभाग में मोबाइल नंबर कराएं अपडेट, मिलेगी परिवहन विभाग की सभी जानकारी
  • Post by Admin on Sep 25 2024

मुजफ्फरपुर : परिवहन विभाग ने वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में मोबाइल नंबर और पता अपडेट रखना अनिवार्य कर दिया है। यदि वाहन मालिकों ने अपने रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट में मोबाइल नंबर और पता अपडेट नहीं किया, तो मोटरवाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार, जिलेभर में माइकिंग के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि वाहन म   read more

ड्रीम ऑन द डांस फ्लोर के ग्रैंड फिनाले में 29 सितंबर को मुजफ्फरपुर आएंगे धर्मेश येलांदे
  • Post by Admin on Sep 25 2024

मुजफ्फरपुर : जिले में डांसिंग कम्युनिटी द्वारा आयोजित बिहार के सबसे बड़े डांसिंग प्रतियोगिता "ड्रीम ऑन द डांस फ्लोर" का ग्रैंड फिनाले 29 सितंबर को बीएमसी मयूर महल रिसोर्ट में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रसिद्ध डांसर और कोरियोग्राफर धर्मेश येलांदे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता का सेमी-फिनाले का आयोजन किया जा रह   read more

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने की पहल
  • Post by Admin on Sep 25 2024

मुजफ्फरपुर : सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिवार ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस अभियान के तहत छात्रों, शिक्षकों और समस्त स्टाफ ने स्वच्छता शपथ लेकर अपनी जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प लिया। स्कूल के चेयरमैन प्रमोद कुमार ने बताया कि स्वच्छता मिशन में शामिल होकर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलान   read more

नशेड़ी ने घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को मारा चाकू, निकली आंत
  • Post by Admin on Sep 25 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर जिले के दिघरा में दरवाजे पर खेल रहे तीन साल के साहिल कुमार के पेट में 25 वर्षीय विजय झा ने चाकू घोंप दी. जैसे ही आरोपी ने मासूम साहिल के पेट में चाकू मारा उसकी आंत बाहर निकल आई. जिसके बाद साहिल के साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया तो लोग जुट गए. घायल बच्चे के पिता शंकर दास व परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए. वहां से उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के दौरान   read more

वैशाली सांसद के बेटे की असामयिक मृत्यु पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने जताया दुख
  • Post by Admin on Sep 24 2024

मुजफ्फरपुर : वैशाली सांसद वीणा देवी और एमएलसी दिनेश सिंह के बेटे राहुल राज उर्फ छोटू सिंह की दुखद सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को हृदय विदारक बताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है । मुकुल ने कहा कि यह घटना न केवल परिवार के लिए एक बड़ा आघात है, बल्कि पूरे समुदाय के लिए भी   read more

मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन के 2 प्लेटफॉर्म से ट्रेन के आवाजाही पर रोक
  • Post by Admin on Sep 24 2024

मुजफ्फरपुर : रेलवे जंक्शन पर विश्वस्तरीय सुविधाओं के विस्तार के तहत प्लेटफॉर्म 7 और 8 को 61 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इस अवधि के दौरान इन प्लेटफार्मों से चलने वाली सभी पैसेंजर ट्रेनें अन्य प्लेटफार्मों, विशेष रूप से 1 और 6 नंबर प्लेटफॉर्म से संचालित होंगी। रेलवे विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है, जिसमें प्लेटफार्मों के अस्थायी बदलाव के बारे में जानकारी दी गई है।   read more

राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर एल. एस. कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित 
  • Post by Admin on Sep 24 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्थापना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने सभी स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और एनएसएस के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि एनएसएस भारतीय युवाओं के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका म   read more