एफआईआर दर्ज होने पर सातवें दिन देर रात आमरण अनशन का किया समापन

  • Post By Admin on Jul 17 2024
एफआईआर दर्ज होने पर सातवें दिन देर रात आमरण अनशन का किया समापन

मुजफ्फरपुर: बुधवार को जिला समाहरणालय मुजफ्फरपुर स्थित अनशन स्थल पर ग्राम विचार मंच के संतोष कुमार ठाकुर और राजकुमार सहनी के आमरण अनशन का सातवें दिन देर रात समापन हो गया। अनशनकारी संतोष कुमार ठाकुर ने बताया कि 16 जुलाई को रात 9 बजे सिटी एसपी मुजफ्फरपुर द्वारा सभी मामलों पर एफआईआर दर्ज करने के बाद अनशन समाप्त हुआ।

ग्राम विचार मंच के अध्यक्ष संतोष कुमार ठाकुर और राजकुमार सहनी का अनशन अखिल भारतीय अपराध विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव और सामाजिक कार्यकर्ता आनंद पटेल द्वारा जूस पिलाकर समाप्त कराया गया। सरला श्रीवास सामाजिक सांस्कृतिक शोध संस्थान के संयोजक कठपुतली कलाकार सुनील सरला ने जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। भ्रष्टाचार विरोधी मंच के अध्यक्ष सेवादार अविनाश साइ ने अनशनकारियों की मांगों को पूरा करने के लिए प्रशासन को धन्यवाद दिया।

अनशन के समापन पर आनंद पटेल, अविनाश साइ, सुनील सरला, संजू देवी, सुलताना खातून, अनीता देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, इंदू देवी, कौशल्या देवी, रेखा देवी, संजू देवी, जयमंती देवी, महेंद्र राम, चिंता देवी, जयमंगल राम, शोशीला देवी, रमिता देवी, सुरजी देवी, मीठा देवी, रिंकू देवी, जानकी देवी, बबीता देवी, छोटी देवी, गोनी देवी और रेखा देवी ने सिटी एसपी मुजफ्फरपुर द्वारा सभी मामलों पर एफआईआर दर्ज करने के बाद धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सभी ने जिला प्रशासन को उनके समर्थन और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया। अनशनकारियों की मांगों को पूरा करने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रशासन की तत्परता को सराहा गया।