मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,548 चीज़े में से 1,961-1,970 ।
पत्रकार शिव शंकर झा की हत्या पर भाकपा माले व खेग्रामस ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
  • Post by Admin on Jun 28 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार में भाजपा-जदयू शासन के दौरान बढ़ते अपराध का एक और उदाहरण पत्रकार शिव शंकर झा की सरेआम हत्या है। भाकपा माले और खेग्रामस की आठ सदस्यीय जांच टीम ने पुलिस-माफिया गठजोड़ के खुलासे और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। मृतक पत्रकार के बड़े भाई उमा शंकर झा ने चौतरफा मिल रही धमकियों के मद्देनजर जान-माल की सुरक्षा की मांग की। जांच टीम ने मनियारी थानांतर्गत मीराप   read more

कठपुतली कलाकार शांति गुप्ता को मिलेगा कला रत्न सम्मान
  • Post by Admin on Jun 28 2024

मुजफ्फरपुर : जिले की प्रसिद्ध लोकगायिका अनीता कुमारी को उनकी उत्कृष्ट लोकगायन और कठपुतली कला में विशेष योगदान के लिए 'कला रत्न सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। अनीता कुमारी ने बज्जिका लोकगीत और विलुप्त होती कठपुतली कला के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह विभिन्न सामाजिक जागरूकता अभियानों जैसे मतदाता जागरूकता, नशा मुक्ति, महिला अधिकार, बालिका शिक्षा, और पर   read more

संयुक्त राष्ट्र महिला मंच पर भाषण देंगी रेनू पासवान
  • Post by Admin on Jun 28 2024

मुजफ्फरपुर : जिले की तेजस्विनी भारत की अध्यक्ष, रेनू पासवान को संयुक्त राष्ट्र के जेनरेशन इक्वेलिटी फोरम के दौरान संयुक्त राष्ट्र महिला मंच पर भाषण देने का मौका मिला है। यह मंच उनके लिए एक बड़े सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, जहां उन्होंने बिहार में हो रहे जमीनी कार्यों के बारे में साझा किया। रेनू पासवान के भाषण के बाद, संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्यों ने तेजस्विनी भारत   read more

अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री करते 5 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 27 2024

मुजफ्फरपुर : गुप्त सूचना के आधार पर अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री कर रहे अपराधकर्मियों को अहियापुर थाना ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इस मामले में प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की गई। जानकारी के अनुसार बीते बुधवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर अहियापुर थाना की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय छपरा बांध के पास स्थित मका   read more

टॉप-20 की सूची में शामिल कुख्यात अपराधकर्मी गिरफ्तार, कई मामलों में वांछित
  • Post by Admin on Jun 27 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार एस.टी.एफ. एवं मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाई करते हुए जिलांतर्गत टॉप-20 की सूची में शामिल कुख्यात/दुर्दांत अपराधकर्मी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मी का पूर्व में भी लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले की जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सिटी ए   read more

पत्रकार हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता, दो गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 27 2024

मुजफ्फरपुर : बीते मंगलवार को मनियारी थाना अंतर्गत हुए पत्रकार शिवशंकर झा हत्याकांड का मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा सफल उद्भेदन कर लिया गया है। गुरुवार को सिटी एसपी अवधेश सरोज दीक्षित ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता के दौरान सिटी एसपी ने बताया कि मंगलवार की रात्रि में मनियारी थाना अंतर्गत ग्राम माड़ीपुर, पाकड़ चौक के पास स्थित रोड पर शिवशंकर झा (प   read more

दहेज हत्या के आरोप में 4 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Post by Admin on Jun 27 2024

मुजफ्फरपुर : गुरुवार को मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा दहेज मामले में हत्या के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। वादी उदयशंकर सिंह द्वारा समर्पित आवेदन के आधार पर सदर थाना कांड सं.: 409/24, दिनांक - 27.06.24, धारा - 304बी/34 भा.द.वि. दर्ज किया गया। वादी ने अपने लिखित आवेदन में पुत्री के ससुराल पक्ष द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित करने एवं मृत्यु कारित करने का आरोप लगाया है। कांड की संवेदनशीलता   read more

सदर अस्पताल में पीने के पानी की गंभीर कमी, मरीजों और परिजनों को हो रही परेशानी
  • Post by Admin on Jun 27 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर अस्पताल में पीने के पानी की भारी कमी से मरीज और उनके परिजन परेशान हैं। अस्पताल में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सिर्फ एकाध जगह पर वाटर प्यूरिफायर लगे हैं, लेकिन इनसे भी स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा। गंदे पानी का जमाव प्यूरिफायर के पास ही होने से, वहां से पानी लेने में भी   read more

सदर अस्पताल के जनरल वार्ड में मरम्मत कार्य से मरीज परेशान, प्रबंधन की अनदेखी
  • Post by Admin on Jun 27 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के सदर अस्पताल के जनरल वार्ड में चल रहे मरम्मत कार्य के चलते मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मरम्मत के दौरान भी वार्ड में मरीजों को शिफ्ट किए बिना काम जारी है, जिससे मरीजों की तकलीफें बढ़ गई हैं। जनरल वार्ड में मरम्मत कार्य के चलते मरीजों को धूल, शोर और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड में चल रहे कार्य से सफाई व्यवस्था भी प्रभावित ह   read more

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटना कम करने को लेकर प्रभावी उपायों के निर्देश
  • Post by Admin on Jun 27 2024

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में सड़क सुरक्षा समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सड़क पर वाहनों के सुगम, सुरक्षित, एवं सुव्यवस्थित परिचालन को सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक उपायों पर चर्चा करना था। बैठक में हिट एंड रन मामलों की समीक्षा करते हुए पाया गय   read more