मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,712 चीज़े में से 1,751-1,760 ।
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अब तक कुल 39,598 आवेदन प्राप्त हुए
  • Post by Admin on Aug 31 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए निर्वाचक सूची में नाम जोड़ने के उद्देश्य से 29 जुलाई से विहित प्रपत्र फार्म 18 में आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं, जो 3 सितंबर तक जारी रहेंगे। अब तक, चारों जिलों—सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, और वैशाली से कुल 31,266 ऑफलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें सीतामढ़ी से 9,907, शिवहर से 2,064, मुजफ्फरपुर से 8,847, और वैशाली से 10,448   read more

लर्निंग प्लान और लर्निंग आउटकम पर आयोजित 5 दिवसीय कार्यशाला का समापन
  • Post by Admin on Aug 31 2024

मुजफ्फरपुर : डायट रामबाग, मुजफ्फरपुर में लर्निंग प्लान और लर्निंग आउटकम पर आयोजित 5 दिवसीय कार्यशाला का आज समापन हो गया। इस कार्यशाला का आयोजन जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) और ह्यूमाना पीपल टू पीपल इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में किया गया था। इसका उद्देश्य डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष के प्रशिक्षुओं में लर्निंग आउटकम आधारित शिक्षण योजना के निर्माण की कुशलता का विक   read more

इमलीचट्टी स्थित फर्स्ट स्टेज स्कूल में मुफ्त स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 31 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के इमलीचट्टी स्थित फर्स्ट स्टेज स्कूल में सोशल वर्कर फॉर विमेन इंपावरमेंट द्वारा मुफ्त स्वास्थ्य जांच और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 450 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। इस शिविर में विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जिनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. के. सरिता, त्वचा विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार, दंत चिकित्सक डॉ. सैफ अली   read more

खनन टास्क फोर्स, सड़क सुरक्षा समिति और उत्पाद मामलों में जिलाधिकारी ने की बैठक
  • Post by Admin on Aug 30 2024

मुजफ्फरपुर : जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में खनन टास्क फोर्स, सड़क सुरक्षा समिति और उत्पाद की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अधिकारियों को अवैध बालू परिवहन और शराब उत्पादन पर रोक लगाने के लिए छापेमारी तेज करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा, सड़क पर दुर्घटनाओं को रोकने और वाहनों के सुरक्षित परिचालन को सुनिश्चित क   read more

दिव्यांग छात्र की सुविधा के लिए फाउंडेशन ने दिया ट्राईसाइकिल 
  • Post by Admin on Aug 30 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज में दिव्यांग छात्रों के लिए एक विशेष पहल के तहत, दवा व्यवसायी संघ के पूर्व सचिव संजीव कुमार चौधरी और मोहन चौधरी फाउंडेशन ने ट्राईसाइकिल का दान किया। संजीव कुमार चौधरी ने दो ट्राईसाइकिल प्रदान कीं, जबकि मोहन चौधरी फाउंडेशन ने एक ट्राईसाइकिल दान की। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कॉलेज प्रशासन की ओर से दानदाताओं के प्रति आभार व्   read more

मां द्वारा 3 वर्षीय मासूम की गला रेतकर की गई हत्या, शहरवासीयों ने दी श्रद्धांजली
  • Post by Admin on Aug 30 2024

मुजफ्फरपुर : जिले में हाल ही में एक मां द्वारा अपनी 3 वर्षीय बेटी की चाकू से गला रेतकर की गई हत्या ने पूरे समाज को हिला कर रख दिया है। इसी घटना के संदर्भ में आज शहर के मिठनपुरा में डॉ. विजयेश कुमार ने शैल फाउंडेशन के तत्वावधान में कैंडल मार्च सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कैंडल मार्च के बाद, डॉ. विजयेश कुमार ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा, "मां को ममता की मूर्ति म   read more

इनरव्हील क्लब द्वारा बैरिया बस स्टैण्ड पर कराया गया ब्रेस्ट फीडिंग रूम का निर्माण
  • Post by Admin on Aug 30 2024

मुजफ्फरपुर : इनरव्हील क्लब मुजफ्फरपुर ने शुक्रवार को बैरिया बस स्टैण्ड पर महिलाओं की सुविधा के लिए एक ब्रेस्ट फीडिंग रूम का निर्माण कर एक सराहनीय कदम उठाया। इस ब्रेस्ट फीडिंग रूम का उद्घाटन पीडीसी पूनम ठाकुर के हाथों संपन्न हुआ। क्लब की अध्यक्षा रूपा सिन्हा ने बताया कि बस स्टैण्ड पर बस का इंतजार कर रही माताओं को अपने शिशुओं को दूध पिलाने में अक्सर असुविधा और संकोच का सा   read more

रामदयालु सिंह महाविद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन
  • Post by Admin on Aug 30 2024

मुजफ्फरपुर : रामदयालु सिंह महाविद्यालय के बैडमिंटन हॉल में शुक्रवार को एक भव्य बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. संजय कुमार सुमन, प्रो. रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ. एम.एन. रजवी, डॉ. जयदीप घोष, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ. मनोज कुमार सिंह (सदस्य, क्रीडा परिषद) एवं क्रीडा परिषद के संयोजक डॉ. आनंद प्रकाश दुबे ने खिलाड़ि   read more

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, आंध्रप्रदेश से लेकर बिहार तक की पुलिस ने नहीं दर्ज की एफ.आई.आर.
  • Post by Admin on Aug 30 2024

• मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज, पीड़ित परिवार की ओर से पैरवी कर रहे हैं मानवाधिकार अधिवक्ता एस. के. झा मुजफ्फरपुर : जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र के बलहा गाँव निवासी रीता देवी के पुत्र उत्तम कुमार शर्मा के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस की लापरवाही ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। उत्तम कुमार शर्मा पिछले तीन वर्षों से आंध्र प्रदेश के काकीनाडा ज   read more

पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम की आत्मकथा चमार टोली से डीएसपी टोला तक का लोकार्पण
  • Post by Admin on Aug 30 2024

मुजफ्फरपुर : जिले के एक निजी होटल में पूर्व डीएसपी रामचंद्र राम की आत्मकथा "चमार टोली से डीएसपी टोला तक" का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. रिपुसूदन प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि यह आत्मकथा केवल लेखक के जीवन संघर्ष का बयान नहीं है, बल्कि यह एक ऐसा दस्तावेज है जिसमें समाज की विसंगतियों और विडंबनाओं को बखूबी उकेरा गया है। उन्होंने लेखक की स   read more