मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,586 चीज़े में से 1,521-1,530 ।
उद्घाटन के महज तीन दिन बाद ही सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की दीवारों में आई दरार 
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा द्वारा उद्घाटन किए गए 150 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की दीवारों में उद्घाटन के महज तीन दिन बाद दरारें आ गई हैं। एक मरीज की नजर इन दरारों पर पड़ी, जिसके बाद सुरक्षाकर्मी को शिकायत की गई और विभागीय हलचल शुरू हो गई। जानकारी के अनुसार, पूरब वाले हिस्से में जमीन से डेढ़ फीट ऊंची दरारें आ गई हैं, जो पहले   read more

13 वर्षों बाद शुरू हुई सदर अस्पताल में मोतियाबिंद ऑपरेशन की प्रक्रिया
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : गुरुवार से मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में 13 वर्षों के बाद मोतियाबिंद के ऑपरेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। चर्चित आई हॉस्पिटल कांड के बाद इस सुविधा की मांग उठ रही थी। लंबे इंतजार के बाद, सदर अस्पताल में आज से मोतियाबिंद के ऑपरेशन की शुरुआत की गई है, जिससे मरीजों ने राहत की सांस ली है। इस ऑपरेशन की तैयारियाँ पिछले एक महीने से चल रही थीं। बुधवार देर शाम को सदर अ   read more

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कुढ़नी प्रखंड में विकास कार्यों की समीक्षा की
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने कुढ़नी प्रखंड और अंचल कार्यालय का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रखंड में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने राजकीय मध्य विद्यालय कुढ़नी, कृष्णा विभूति प्रोजेक्ट बालिका माध्यमिक विद्यालय कुढ़नी और मध्य विद्यालय बलिया का भी निरीक्षण किया।   read more

आर.डी.एस. कॉलेज में नव पदोन्नत संकाय सदस्यों के लिए सम्मान समारोह आयोजित
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : आर.डी.एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर में नव पदोन्नत संकाय सदस्यों को सम्मानित करने के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अनिता सिंह ने की, जिनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। पदोन्नत शिक्षकों के लिए यह न केवल गर्व का अवसर था, बल्कि उनके कड़े परिश्रम और शैक्षणिक समर्पण की सराहना का प्रतीक   read more

डीएम ने सीएचसी कुढ़नी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के प्रयासों के तहत, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने हाल ही में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कुढ़नी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण, इमरजेंसी सेवाओं, डेंगू वार्ड, आयुष्मान कार्ड निर्माण, मरीज वार्ड और रजिस्ट्रेशन सेंटर की सुविधाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी   read more

सदर अस्पताल में डेंगू मरीजों के लिए 10 बेड का वार्ड तैयार
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के सदर अस्पताल में डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए गुरुवार को 10 बेड का विशेष वार्ड तैयार किया गया। अस्पताल प्रशासन द्वारा नोडल चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सक और नर्सों की टीम भी तैनात की गई है, जो डेंगू से पीड़ित मरीजों की देखभाल में तत्पर रहेंगी। डेंगू की रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत लोग   read more

मुजफ्फरपुर सदर अस्पताल के मातृ शिशु वार्ड में सफाई व्यवस्था बदहाल, गंदे चादर का होता है धड़ल्ले से उपयोग
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल के मातृ शिशु वार्ड में साफ-सफाई की बदतर स्थिति को लेकर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। वार्ड के गेट पर रखा स्ट्रेचर और उसके नीचे पड़ा गंदा चादर इस बात का प्रमाण है कि अस्पताल प्रशासन सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। अक्सर देखा जाता है कि स्ट्रेचर पर बिछा चादर गंदा होता है और उसे बदला नहीं जाता। गंदगी में फेंका गया चादर कई बार उसी स्थिति में फिर से इस्   read more

जानलेवा साबित हो सकता है सदर अस्पताल का मातृ शिशु वार्ड, आग से बचाव के उपकरणों की अनदेखी
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल के मातृ शिशु वार्ड में आग से बचाव के लिए लगाए गए सुरक्षा उपकरणों की स्थिति काफी चिंताजनक है। वार्ड में लगे फायर सेफ्टी बॉक्स खाली पड़े हैं, और पाइप की हालत बेहद खराब है, जिसकी देखभाल लंबे समय से नहीं हुई है। आपातकालीन स्थिति में यह लापरवाही बेहद घातक साबित हो सकती है। अस्पताल प्रशासन की ओर से सुरक्षा उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव पर ध्यान नह   read more

लंगट सिंह कॉलेज में म्यूजिक लैब की स्थापना, छात्रों को मिलेगा आधुनिक संगीत शिक्षा का लाभ
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : लंगट सिंह कॉलेज के संगीत विभाग में छात्रों की प्रैक्टिकल कक्षाओं की गुणवत्ता को बढ़ाने के उद्देश्य से एक अत्याधुनिक म्यूजिक लैब की स्थापना की गई है। इस लैब का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कहा कि यह लैब छात्रों को आधुनिक उपकरणों और सुविधाओं के माध्यम से संगीत में निपुणता हासिल करने का अवसर प्रदान करेगी। प्रो. राय ने बताया कि इस म्यूजिक   read more

मुजफ्फरपुर स्टेशन पर लापरवाही जारी, शॉर्टकट के चक्कर में जान जोखिम में डाल कर पटरी पार कर रहे यात्री
  • Post by Admin on Sep 12 2024

मुजफ्फरपुर : रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर पटरी पार कर रहे हैं। स्टेशन के प्लेटफार्म 2 से प्लेटफार्म 1 पर आने के लिए सीढ़ियों की सुविधा होने के बावजूद लोग शॉर्टकट अपनाते हुए रेलवे ट्रैक से गुजरते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस खतरनाक प्रक्रिया में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं, जो भारी-भरकम सामान के साथ लापरवाह   read more