मुजफ्फरपुर : बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने निजी दौरे के दौरान मुजफ्फरपुर में अल्प विश्राम किया। इस अवसर पर तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय, झपहां में भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनसे शिष्टाचार भेंट की।

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने शॉल और बुके देकर सम्राट चौधरी का स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर पार्टी के कई प्रमुख नेता उपस्थित थे, जिनमें जिला महामंत्री सचिन कुमार, धर्मेंद्र शाहू, प्रभु कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री जल शक्ति पीआरओ आशीष श्रीवास्तव, महिला मोर्चा अध्यक्ष राशि खत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष भारत रत्न यादव, ममता कुमारी और विवेक कुमार शामिल थे।

कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण को देखकर सम्राट चौधरी ने उनकी सराहना की और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के लिए मार्गदर्शन दिया। इस मुलाकात ने संगठन में नई ऊर्जा और जोश भरने का काम किया।