मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,397 चीज़े में से 1,491-1,500 ।
रोटरी क्लब ऑफ आम्रपाली और ब्रह्माकुमारी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 22 2024

मुजफ्फरपुर : विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर में बीते बुधवार को रोटरी क्लब ऑफ आम्रपाली और ब्रह्माकुमारीज के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय स्थित सुख शांति भवन के सभागार में संपन्न हुआ। इस अवसर पर राजयोगिनी बीके रानी दीदी ने वरिष्ठ नागरिकों के महत्व और उनकी जी   read more

हल्की बारिश से सदर अस्पताल में जलजमाव, मरीजों को हो रही भारी परेशानी
  • Post by Admin on Aug 22 2024

मुजफ्फरपुर: जिले के सदर अस्पताल में हल्की बारिश के बाद भी जलजमाव की समस्या ने मरीजों और उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और मातृ शिशु वार्ड तक जाने वाले रास्तों पर पानी भर जाने से अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद अस्पताल परिसर में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण यह समस्या और भी गंभी   read more

कानून के आगे झुके मुकेश अंबानी, उपभोक्ता का सिम हुआ चालू
  • Post by Admin on Aug 22 2024

मुजफ्फरपुर : रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी को कानून के सामने झुकना पड़ा, जब जिला उपभोक्ता आयोग ने उन्हें आयोग के समक्ष हाजिर होने का आदेश दिया। इस आदेश के बाद रिलायंस कंपनी में हड़कंप मच गया और तुरंत ही कंपनी के पदाधिकारियों की एक टीम गुरुवार को शिकायतकर्ता विवेक कुमार के घर पहुंची। अधिकारियों ने माफ़ी मांगते हुए विवेक कुमार का सिम चालू कर दिया। इस मामले की पैरवी कर रहे   read more

पारू की दलित बेटी हत्या कांड पर बीएसपी की प्रेस वार्ता, राजद नेता के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति
  • Post by Admin on Aug 22 2024

मुजफ्फरपुर : पारू की दलित बेटी के हत्या कांड के मामले में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जिला इकाई मुजफ्फरपुर ने शुक्रवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान स्थानीय राजद नेता द्वारा दिए गए विवादित बयान पर बसपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई। प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो के खिलाफ दिए गए बयान को डॉ. विजयेश ने भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया गया और इसकी कड   read more

सदर अस्पताल में ट्रिपल लोडिंग करते हुए तीन नाबालिगों ने उड़ाई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां
  • Post by Admin on Aug 22 2024

मुजफ्फरपुर : ट्रैफिक नियमों की लगातार अनदेखी के मामलों में एक और घटना सामने आई है, जब तीन नाबालिग बिना हेलमेट पहने और ट्रिपल लोडिंग करते हुए स्कूटी पर सवार होकर सदर अस्पताल पहुंचे। इस घटना ने न केवल ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को उजागर किया है, बल्कि सुरक्षा के प्रति लापरवाही भी दर्शायी है। घटना के दौरान स्कूटी पर सवार तीनों नाबालिग लड़के बिना किसी हेलमेट के थे, जिससे उन   read more

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मुजफ्फरपुर दौरा, फोरलेन बाईपास निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
  • Post by Admin on Aug 22 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर दौरे के दौरान मुजफ्फरपुर-हाजीपुर फोरलेन बाईपास के निर्माणाधीन हिस्से का निरीक्षण किया। एनएच-77 के हाजीपुर-मुजफ्फरपुर खंड में पकड़ी-पताही के पास निर्माणाधीन बाईपास पर उन्होंने कार्य की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद, मुख्यमंत्री ने परि   read more

विश्व युवा परिषद ने आयोजित किया संघर्ष संवाद कार्यक्रम
  • Post by Admin on Aug 22 2024

पटना : विश्व युवा परिषद ने पटना के ए.एन. सिन्हा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल स्टडीज में संघर्ष संवाद सह राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्देश्य गरीब, दलित, और छोटे उद्योग-धंधे करने वालों को सशक्त बनाना, प्रतिनिधित्व में वृद्धि, जेलों में बंद कैदियों पर अत्याचार रोकना, सकारात्मक राजनीतिक माहौल तैयार करना, और धार्मिक टकराव को खत्म कर शांति स्थापित क   read more

भारत बंद में जनहित अभियान का सक्रिय समर्थन
  • Post by Admin on Aug 22 2024

मुजफ्फरपुर : जनहित अभियान ने बुधवार को आरक्षण में वर्गीकरण के खिलाफ, ओबीसी आरक्षण में क्रीमीलेयर हटाने, उच्च और सर्वोच्च न्यायालय के जजों की नियुक्ति के लिए कोलेजियम सिस्टम को खत्म करने, लेटरल एंट्री की समाप्ति, निजी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करने, जातिगत जनगणना कराने, सभी सरकारी क्षेत्रों में बैकलॉग भरने, और SC/ST/OBC आरक्षण को संविधान की नौवीं सूची में शामिल करने की मांग को   read more

डायट रामबाग में कक्षा 6 से 8 के गणित एवं विज्ञान प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग पर कार्यशाला आयोजित
  • Post by Admin on Aug 22 2024

मुजफ्फरपुर : गणित और विज्ञान शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यभर में कक्षा 6 से 8 के छात्रों के लिए प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (PBL) कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए बुधवार को डायट रामबाग में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का आयोजन जिला परियोजना कार्यालय (DPO) एसएसए के निर्देशानुसार किया गया,   read more

मुजफ्फरपुर में जलवायु अनुकूलन और न्यून कार्बन उत्सर्जन पर कार्यशाला आयोजित
  • Post by Admin on Aug 22 2024

मुजफ्फरपुर : बुधवार को मुजफ्फरपुर समाहरणालय सभागार में 'बिहार राज्य की जलवायु अनुकूलन एवं न्यून कार्बन उत्सर्जन विकास रणनीति' के क्रियान्वयन पर केंद्रित एक प्रमंडलीय स्तर की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य बिहार को कार्बन न्यूट्रल राज्य बनाने की दिशा में स्थानीय स्तर पर आवश्यक क्षमताओं का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुजफ्फरपुर के   read more