मुजफ्फरपुर समाचार

दिखाया गया है 2,714 चीज़े में से 1,421-1,430 ।
पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने कुशहर सहनी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
  • Post by Admin on Oct 26 2024

मुजफ्फरपुर : कांटी थाना क्षेत्र के लशगरीपुर गांव के कुशहर सहनी, जो तीन दिन पूर्व लापता हुए थे, का शव शुक्रवार को मुसहरी थाना क्षेत्र के राजवाड़ा गांव के पास बुढ़ी गंडक नदी से बरामद हुआ। सूचना पाकर पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने उनका पोस्टमार्टम कराया और पहाड़पुर श्मशान घाट पहुंचकर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। अजीत कुमार ने सहनी की हत्या पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए इ   read more

भाजपा में कई नेताओं का सक्रिय सदस्यता ग्रहण
  • Post by Admin on Oct 26 2024

मुजफ्फरपुर : भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में महिला मोर्चा अध्यक्ष राशि खत्री, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विकास गुप्ता, मोर्चा प्रभारी रवि रंजन शुक्ला, जिला प्रवक्ता सिद्धार्थ गुप्ता और महिला मोर्चा उपाध्यक्ष गुड़िया महथा को पार्टी का सक्रिय सदस्य बनाया गया। जिला मंत्री एवं सदस्यता प्रभारी धनंजय झा ने इन सभी को पार्टी की सक्रिय सदस्यता दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्   read more

भाकपा माले की बदलो बिहार न्याय यात्रा का समापन, पटना में 27 अक्टूबर को न्याय सम्मेलन
  • Post by Admin on Oct 26 2024

मुजफ्फरपुर : शहीद जुब्बा सहनी पार्क में आयोजित भाकपा-माले की 'बदलो बिहार न्याय सभा' को संबोधित करते हुए पार्टी केंद्रीय कमिटी सदस्य एवं विधायक वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा-जदयू की डबल इंजन सरकार झूठ और लूट की सरकार साबित हुई है। दो दशक से सत्ता में रहने वाली इस सरकार में दलितों और गरीबों पर हमले जारी हैं, और गरीब परिवारों को दैनिक जरूरतों के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा ह   read more

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
  • Post by Admin on Oct 26 2024

मुजफ्फरपुर : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और ट्रैफिक की व्यवस्था सुधारने पर चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट्स पर ट्रैफिक सिग्नल, स्पीड ब्रेकर और अन्य सुरक्षा साधनों के अधिष्ठापन की जानकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में कमी आई है; जहां 2023 म   read more

बाढ़ प्रभावितों के बीच इंडियन रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा राहत सामग्री का वितरण
  • Post by Admin on Oct 26 2024

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, मुजफ्फरपुर के द्वारा औराई प्रखंड के अवधेश रेड क्रॉस चिकित्सालय, शाही मीनापुर में बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम माननीय अध्यक्ष अमरनाथ पाण्डेय के निर्देशन एवं सचिव उदय शंकर प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। राहत सामग्री में तिरपाल, हाइजीन किट, बर्तन, चूड़ा और गुड़ शामि   read more

चर्चित शूटर गोविंद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने चर्चित शूटर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है। गोविंद को मुशहरी थाना क्षेत्र के द्वारिका नगर से पकड़ा गया, जहाँ वह छिपा हुआ था। पुलिस की कार्रवाई : पुलिस ने गोविंद की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया था। स्थानीय लोगों से मिली सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने द्वारिका नगर में छापा मारा और उसे गिरफ्तार किया। गोविंद के खिलाफ कई गंभीर म   read more

वृृद्धा आश्रम में आयोजित हुआ फ्री स्वास्थ्य जांच शिविर
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : शुक्रवार, 25 अक्टूबर को सोशल वर्कर फॉर वूमेन एंपावरमेंट की ओर से मिथुनपुरा स्थित एक वृृद्धा आश्रम में मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शहर के जाने-माने चिकित्सकों ने भाग लिया, जिसमें फिजिशियन डॉक्टर ए.के. धीरज, दंत चिकित्सक डॉक्टर सैयद सैफ अली, न्यूरो थैरेपिस्ट डॉक्टर विपिन, और डॉक्टर रोशन शामिल थे। स्वास्थ्य जांच की प्रक्रिया :   read more

बदलो बिहार न्याय यात्रा: नीतीश सरकार पर माले का हमला
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : माले की बदलो बिहार न्याय यात्रा, जो 16 अक्टूबर को भितिहरवा से शुरू हुई थी नौवें दिन कांटी पहुंची। यात्रा का नेतृत्व सिकटा के विधायक वीरेन्द्र गुप्ता और महिला नेता सरोज चौबे कर रहे हैं। विधायक वीरेन्द्र गुप्ता ने नीतीश सरकार पर गरीबों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 94 लाख परिवारों को 2-2 लाख रुपये देने की घोषणा के बावजूद, अब तक केवल 40 हजार परिवारो   read more

स्मार्ट सिटी और स्मार्ट मीटर योजना पर माले का आरोप
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : बिहार में चल रही "बदलो बिहार-न्याय यात्रा" के तहत बीते गुरुवार को मुजफ्फरपुर में माले पार्टी के नेतृत्व में कई स्थानों पर पदयात्रा निकाली गई। नगर सचिव सूरज कुमार सिंह ने इस दौरान नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी और स्मार्ट मीटर की योजनाएं लूट का माध्यम बन गई हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों से स्मार्ट मीटर के जरिए महंगी बिजली के नाम   read more

तेलकटवा गिरोह के दो सदस्य अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार
  • Post by Admin on Oct 25 2024

मुजफ्फरपुर : साहेबगंज थाना पुलिस ने गुरुवार को तेलकटवा गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को अवैध हथियार और तेल चोरी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर सितुआही के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा। पूछताछ में यह जानकारी मिली कि दोनों लूट और तेल चोरी की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान माधोपुर बुजुर्ग, द   read more