मुजफ्फरपुर समाचार
- Post by Admin on Nov 14 2024
मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक उपचुनाव को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त सरवणन एम ने प्रमंडल स्तरीय गठित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों के साथ बुधवार को आयुक्त कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक की। इस बैठक में आयुक्त ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों के अनुरूप कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए और चुनाव प्रक्रिया के सभी चरणों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने की आवश्यकता पर बल read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
मुजफ्फरपुर : बुधवार को एडवोकेट ऐसोशिएसन में एक भव्य अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान न्यायिक सेवा में चयनित अननया शर्मा और श्री कृष्ण जुबली लॉ कॉलेज के डायरेक्टर जयंत कुमार का सम्मान किया गया। जयंत कुमार हाल ही में लंदन से सम्मानित होकर लौटे थे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए बिहार स्टेट बार काउन्सिल के पूर्व सदस्य उमेश प्रसाद सिंह ने कहा कि अननया शर्मा read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
मुजफ्फरपुर : बाल दिवस की पूर्व संध्या पर होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में ब्लड कैंसर से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए एक विशेष ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। यह कैम्प इनर व्हील क्लब मुज़फ़्फ़रपुर, इनर व्हील क्लब लिच्छवि, इनर व्हील क्लब जागृति, इनर व्हील क्लब पुष्पांजलि और रोट्रैक्ट क्लब ऑफ मुज़फ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में पुरानी बाजार स्थित पार्वती विवाह भवन में आयो read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर नगर निगम के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी गौरव नारायण के नेतृत्व में आज अतिक्रमण हटाने का एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। सदपुरा चौक पर नाले के ऊपर रखी गुमटी को हटाया गया। जबकि जिला परिषद मार्केट से लेकर सरकारी बस स्टैंड तक read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
मुजफ्फरपुर : केंद्रीय मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षा के चेयरमैन और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आरक्षण मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मोहम्मद परवेज़ सिद्दीकी ने मड़वन ब्लॉक के मदरसा फैजुल उलूम कादरिया में एक सभा को संबोधित करते हुए वक्फ संपत्ति की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वक्फ की करोड़ों की संपत्ति की रक्षा हम सभी को मिलकर करनी होगी क्योंकि वर्तमान में वक्फ बोर्ड इस संप read more
- Post by Admin on Nov 14 2024
मुजफ्फरपुर : बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दरभंगा आगमन पर कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से हजारों लोगों का एक बड़ा काफिला प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुआ। यह काफिला स्थानीय विधायक और राज्य के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में चल पड़ा। मंत्री केदार गुप्ता ने बताया कि कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग प्र read more
- Post by Admin on Nov 13 2024
मुजफ्फरपुर : तुलसी भारतीय संस्कृति का एक अति पवित्र और औषधीय पौधा है, जिसे सनातन परंपरा में विष्णु प्रिया कहा जाता है। विशेष रूप से कार्तिक माह में तुलसी की महिमा और गरिमा का वर्णन विभिन्न पुराणों में किया गया है, जैसे कि पद्म पुराण, स्कंद पुराण और शिव पुराण। तुलसी के बीज और मंजरी के गुण न केवल देवताओं के लिए, बल्कि औषधि के रूप में भी अत्यधिक उपयोगी माने जाते हैं। तुलसी की read more
- Post by Admin on Nov 13 2024
मुजफ्फरपुर : तिरहुत स्नातक उपचुनाव 2024 के लिए नामांकन प्रक्रिया 11 नवंबर से आयुक्त कार्यालय तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर में शुरू हो गई हैl जो 18 नवंबर तक जारी रहेगी। नामांकन की प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से लेकर अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगी। इसके बाद 19 नवंबर को नामांकन की संवीक्षा (जांच) की जाएगी और 21 नवंबर को उम्मीदवारी वापसी की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इस बीच चुनाव प्रक्रिय read more
- Post by Admin on Nov 13 2024
मुजफ्फरपुर : बढ़ते वायु प्रदूषण और निर्माण एवं विध्वंस (C&D Waste) से होने वाले मलवे के उचित निपटारे की चुनौती को ध्यान में रखते हुए मुजफ्फरपुर नगर निगम ने सख्त कदम उठाए हैं। नगर निगम प्रशासन ने वायु प्रदूषण नियंत्रण एक्शन ग्रुप के साथ उच्चस्तरीय बैठक आयोजित कीl जिसमें C&D Waste प्रबंधन पर गहन चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि निर्माण और विध्वंस कार्यों से निकलने वाले मलवे के कारण read more
- Post by Admin on Nov 13 2024
मुजफ्फरपुर : विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में “बौद्धिक संपदा अधिकार : नेविगेटिंग पेटेंट्स, पब्लिकेशन एंड प्रोजेक्ट फंडिंग” विषय पर सोमवार एक महत्वपूर्ण सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईआईटी रोपड़ के छात्र और फुलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी के सीईओ रौशन कुमार सिंह ने बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि पेटेंट एक प्रकार की बौद्धिक सं read more