मुजफ्फरपुर समाचार
- Post by Admin on Nov 20 2024
मुजफ्फरपुर : बुधवार को सदर अस्पताल में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल की साफ-सफाई, ऑपरेशन थियेटर की स्थिति और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अस्पताल की read more
- Post by Admin on Nov 20 2024
मुजफ्फरपुर : बिहार विधान परिषद के तिरहुत स्नातक उपचुनाव के सफल और सुचारु संचालन के लिए मुजफ्फरपुर में कर्मियों का प्रशिक्षण कार्य आज से शुरू कर दिया गया है। यह प्रशिक्षण 20, 23 नवंबर और 4 दिसंबर को तीन चरणों में एमआईटी प्रशासनिक भवन के ऑडियो-वीडियो हाल में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता (आपदा) मनोज क read more
- Post by Admin on Nov 20 2024
मुजफ्फरपुर : ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत संचालित जीविका परियोजना ने महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब तिमूल कॉम्फेड से जुड़कर तीन हजार जीविका दीदियां दुग्ध उत्पादक समूह का हिस्सा बनेंगी। जिससे उन्हें न केवल एक सुनिश्चित बाजार मिलेगा, बल्कि अपने उत्पाद की बेहतर कीमत भी प्राप्त होगी। इस संबंध में सुधा डेयरी कैम्पस मुजफ्फरपुर में आयो read more
- Post by Admin on Nov 20 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ी लूट की वारदात सामने आई। अपराधियों ने बंधन बैंक के कलेक्शन एजेंट से 1.8 लाख रुपए एक सैमसंग टैब और एक बायोमैट्रिक मशीन लूट ली। घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास स्थित मुसहरी जाने वाली सड़क पर हुई। जहां दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने कलेक्शन एजेंट से लूट की। वृद्धि में कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घ read more
- Post by Admin on Nov 20 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के सदर अस्पताल में एक अजीबोगरीब लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां 12 वर्षीय बच्ची के ऑपरेशन में गलत सर्जरी की गई। 28 अक्टूबर को कांटी थाना क्षेत्र के मनपुरा गाँव की रहने वाली प्राची को पेट में दर्द के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया था। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा और जांच के बाद अपेंडिक्स की समस्या बताई। इसके बाद मंगलवार को ऑपरेशन क read more
- Post by Admin on Nov 20 2024
मुजफ्फरपुर : सदर अस्पताल परिसर स्थित दीदी की रसोई का भवन काफी जर्जर हो गया है। रसोई की फर्श पर लगे टाइल्स धसने के कारण वहां आना-जाना मुश्किल हो गया है। जिससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। टाइल्स टूटने से गिरने की स्थिति उत्पन्न हो गई है और इसके कारण हाथ-पैर टूटने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा रसोई की छत और दीवारों की हालत भी अत्यंत खराब हो गई है। दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें read more
- Post by Admin on Nov 20 2024
मुजफ्फरपुर : इन दिनों जिले का प्रदूषण स्तर खतरनाक रूप से बढ़ चुका है। जिससे लोगों के लिए खुले में सांस लेना मुश्किल हो गया है। ऐसे में, सदर अस्पताल के परिसर में सफाई कर्मियों की लापरवाही ने स्थिति को और भी बिगाड़ दिया है। सूत्रों के अनुसार ओपीडी के समय अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ होती है और लंबी कतारों में खड़े मरीजों को पहले काउंटर पर अपना पुर्जा कटवाना होता है। इस ब read more
- Post by Admin on Nov 20 2024
मुजफ्फरपुर : जिले के कांटी थाना क्षेत्र के पानापुर करियात क्षेत्र में मंगलवार शाम को दो पक्षों के बीच पुराने रंजिश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई। गोदाई फूलकाहा पंचायत के अररा गांव में हुए इस संघर्ष में दोनों पक्षों के बीच तीखी झड़प हुई। हालांकि, गोलीबारी की खबरें फैलने के बाद स्थानीय पुलिस ने इसे लेकर बयान जारी किया और बताया कि गोलीबारी की घटना की कोई पुष्टि नहीं हुई है। read more
- Post by Admin on Nov 20 2024
मुजफ्फरपुर : शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित बड़ी कर्बला मोहल्ले के लोग पिछले कई महीनों से नगर निगम द्वारा नल जल योजना के तहत मिल रहे गंदे पानी से परेशान हैं। स्मार्ट सिटी योजना के तहत चल रहे कार्यों के कारण जगह-जगह पाइपलाइन टूटने से नालों का गंदा पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। इसके कारण मोहल्ले में पीने और खाना बनाने का पानी तक गंदा हो गया है। जिससे बच्चों और बुजुर्गों की तबिय read more
- Post by Admin on Nov 20 2024
मुजफ्फरपुर : बुधवार को एक प्रयास मंच द्वारा सिकंदरपुर मुक्तिधाम शमशान घाट स्लम बस्ती में बच्चों के बीच शिक्षा जागरूकता पठन सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत मंच के संस्थापक संजय रजक ने की। जिन्होंने कहा, “शिक्षा के बिन read more