लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,673 चीज़े में से 871-880 ।
लू और भीषण गर्मी से बचाव को लेकर डीएम ने की अहम बैठक, दिए सख्त निर्देश
  • Post by Admin on Mar 26 2025

लखीसराय: बढ़ती गर्मी और संभावित लू के खतरे को देखते हुए बुधवार को जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आगामी गर्मी एवं लू से बचाव के लिए आवश्यक तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीएम ने स्पष्ट कहा कि इस बार लू और भीषण गर्मी को   read more

पत्नी की प्रताड़ना से तंग युवक ने एसपी ऑफिस में खाया जहर, इलाज के दौरान मौत
  • Post by Admin on Mar 26 2025

लखीसराय : जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां पत्नी की प्रताड़ना से परेशान एक युवक ने एसपी कार्यालय परिसर में ही जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान पीरीबाजार थाना क्षेत्र के राजपुर गांव निवासी विष्णुदेव मंडल के पुत्र निवास कुमार (उम्र करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, निवास कुमार दिल्ली में मजदूरी करता था और सोमवार को ही अपन   read more

लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर साइबर ठग गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा
  • Post by Admin on Mar 26 2025

लखीसराय : जिले में साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को वित्तीय कंपनी का एजेंट बताकर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, साइबर अपराध नियंत्रण केंद्र से मिली सूचना के आधार पर जिले में सक्रिय साइबर ठगों की जांच शुरू की गई। इस दौरान मोबाईल नंबर 8584092817 के जरिए लोगों को फोन कर   read more

लखीसराय में हीट वेव को लेकर प्रशासन अलर्ट, पेयजल संकट से निपटने की तैयारी तेज
  • Post by Admin on Mar 26 2025

लखीसराय : भीषण गर्मी और संभावित जल संकट को देखते हुए लखीसराय जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मंगलवार को जिला समाहरणालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एडीएम सुधांशु शेखर ने बताया कि हीट वेव के दौरान आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए जिलेभर में व्यापक तैयारी की जा रही है। एडीएम ने कहा कि नगर परिषद और सभी पंचायतों को पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। कही   read more

लखीसराय के डॉ. विजय विनीत को देवघर में काव्य किरण सम्मान से किया गया सम्मानित
  • Post by Admin on Mar 25 2025

लखीसराय : जिले के सूर्यगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र के प्रख्यात साहित्यकार और शिक्षाविद् डॉ. विजय विनीत को देवघर में आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में 'काव्य किरण सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम देवघर स्थित राज होटल सभागार में भव्य रूप से आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एम्स देवघर के डायरेक्टर और सीईओ प्रो. डॉ. सौरभ वार्ष्णेय ने डॉ. विनीत को स्मृति चिह्न और अंग वस्त्र   read more

लखीसराय स्काउट-गाइड की टीम रवाना, पश्चिमी चंपारण में राज्य स्तरीय जलवायु परिवर्तन शिविर में लेंगे भाग
  • Post by Admin on Mar 25 2025

लखीसराय : बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड, बुद्ध मार्ग पटना द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जलवायु परिवर्तन शिविर में भाग लेने के लिए लखीसराय जिले की टीम बेतिया (पश्चिम चंपारण) के लिए रवाना हुई। यह शिविर लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल, बेतिया में आयोजित हो रहा है। लखीसराय से कुल 12 सदस्यीय दल में 5 स्काउट, 6 गाइड और एक लीडर शामिल हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी लखीसराय द्वारा स्काउट टीम को जिला   read more

लखीसराय में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विरासत यात्रा बने आकर्षण का केंद्र
  • Post by Admin on Mar 24 2025

लखीसराय : बिहार दिवस 2025 के मौके पर लखीसराय जिले में आयोजित तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का समापन सोमवार को हो गया। 'उन्नत बिहार - विकसित बिहार' थीम के साथ मनाए गए इस उत्सव की शुरुआत 22 मार्च को प्रभात फेरी और के.आर.के. मैदान में सांस्कृतिक संध्या से हुई थी। समारोह के दूसरे दिन 23 मार्च को स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई साइकिल चेतना रैली ने कार्यक्रम में ऊर्जा भरी। इसके बाद समूह लोक   read more

राज्य स्तरीय जलवायु परिवर्तन शिविर में लखीसराय स्काउट-गाइड टीम का चयन, अनुराग आनंद बने टीम लीडर
  • Post by Admin on Mar 24 2025

लखीसराय : बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में पहली बार आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय जलवायु परिवर्तन प्रशिक्षण शिविर में लखीसराय की स्काउट-गाइड टीम हिस्सा लेगी। बिहार राज्य भारत स्काउट-गाइड मुख्यालय से जारी कोटे के अनुसार लखीसराय से 6 स्काउट और 6 गाइड चयनित किए गए हैं। चयनित प्रतिभागियों में सागर कुमार, जीतू कुमार, अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार, मोहित कुमार, स्नेहा सिंह, स्वात   read more

जिला लगोरी संघ की बैठक में रेफरी प्रशिक्षण कैंप आयोजित करने का निर्णय
  • Post by Admin on Mar 24 2025

लखीसराय : जिला लगोरी संघ की दो दिवसीय बैठक सोमवार को नाथ पब्लिक स्कूल परिसर में संपन्न हुई। बैठक में बिहार राज्य लगोरी संघ के सचिव रणधीर कुमार का भव्य स्वागत किया गया। भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए बैठक में निर्णय लिया गया कि लखीसराय जिले के सभी प्रखंडों में महाभारत कालीन खेल लगोरी को विस्तार देने के लिए रेफरी प्रशिक्षण कैंप का आयोजन जल्द किया जाएग   read more

भारत स्वाभिमान न्यास के बैनर तले दो दिवसीय कार्यकर्ता बैठक संपन्न
  • Post by Admin on Mar 24 2025

लखीसराय : नया बाजार स्थित नाथ पब्लिक स्कूल में भारत स्वाभिमान न्यास के बैनर तले आयोजित दो दिवसीय कार्यकर्ता बैठक सोमवार को संपन्न हो गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। जिला प्रभारी नाथ अमिताभ ने कहा कि भगत सिंह जैसे क्रांतिकारी विचारों वाले युवाओं को तैयार करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। इसके लिए योग को अपने दैनिक जीवन   read more