लखीसराय समाचार
- Post by Admin on May 24 2026
लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र में बीते पांच मई को हुए चर्चित राजकुमार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सह प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप चौहान ने बताया कि घटना के बाद लगातार छापेमारी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पुलिस द्वारा मामले में शामिल नीतॠread more
- Post by Admin on May 24 2026
लखीसराय : शनिवार को संध्या करीब 07:00 बजे, मानिकपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में एक 08 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। इस संवेदनशील सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मानिकपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और साक्ष्यों को सुरक्षित किया। घटना की वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच की जा रह read more
- Post by Admin on May 24 2026
लखीसराय : सनातन धर्म में गंगा दशहरा को आस्था, आत्मशुद्धि और पुण्य प्राप्ति का महापर्व माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन मां गंगा का स्वर्ग से पृथ्वी पर अवतरण हुआ था। इसलिए इस पर्व को गंगा अवतरण दिवस के रूप में भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान विष्णु से उत्पन्न मां गंगा को ब्रह्मा ने प्रतिष्ठित किया था और भगवान शिव ने उà read more
- Post by Admin on May 24 2026
लखीसराय : ईद उल-अजहा (बकरीद) को लेकर जदयू नेता मो. कमरूद्दीन ने लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के दौरान दूसरों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और कुर्बानी को सोशल मीडिया से दूर रखा जाए। मो. कमरूद्दीन ने कहा कि कुर्बानी पर्दा लगाकर करें तथा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से पूरी तरह बचें। उन्होंने लोगों से अपील read more
- Post by Admin on May 23 2026
Lलखीसराय : जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने शनिवार को लखीसराय जिले के मॉडल विद्यालय उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय खगौर का निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था एवं विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान आधुनिक शिक्षण पद्धति, अनुशासन और विद्यालय संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान “उन्नत शिक्षा – उज्ज्वल भविष्य” ठread more
- Post by Admin on May 23 2026
लखीसराय : भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत लखीसराय के एक निजी होटल सभागार में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बिहार सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह के नेतृत्व में किया गया। उद्घाटन अवसर पर विजय कुमार read more
- Post by Admin on May 22 2026
लखीसराय : जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन, लखीसराय के तत्वावधान में 26 मई 2026, मंगलवार को अंतर जिला हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दिन के 11 बजे से काली स्थान, गरीब नगर, सूर्यगढ़ा, लखीसराय परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक श्री रामचंद्र पासवान के सौजन्य से किया जा रहा है। कवि सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से कई कवि एवं ठread more
- Post by Admin on May 22 2026
लखीसराय : आर. लाल कॉलेज, लखीसराय की छात्राओं ने महाविद्यालय में व्याप्त मूलभूत समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य को आवेदन सौंपकर कॉलेज में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। छात्राओं का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद कई कक्षाओं में पंखा और बिजली की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई कमरों में लाइट खराब र read more
- Post by Admin on May 22 2026
लखीसराय : जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत सूर्यगढ़ा प्रखंड के विभिन्न जनजातीय टोला में आयोजित जनसुनवाई अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को चौरा एवं विशुनपुर में विशेष शिविर लगाए गए। शिविर में जनजातीय समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों द्वारा यथासंभव मौके पर समाधान किया गया। कैंप में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साठread more
- Post by Admin on May 22 2026
लखीसराय : बिहार सरकार के कृषि मंत्री द्वारा अपने आप्त सचिव के रूप में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति किए जाने को लेकर लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। सीपीआई नेता रजनीश ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं और नागरिकों में निराशा का माहौल है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के बीच यह चर्चा है कि क्या लखीसराय विधानसभा क्षà read more