मानिकपुर थानांतर्गत बच्ची से दुष्कर्म के सम्बन्ध में त्वरित पुलिस कार्रवाई

  • Post By Admin on May 24 2026
मानिकपुर थानांतर्गत बच्ची से दुष्कर्म के सम्बन्ध में त्वरित पुलिस कार्रवाई

लखीसराय : शनिवार को संध्या करीब 07:00 बजे, मानिकपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि क्षेत्र में एक 08 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है। इस संवेदनशील सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मानिकपुर थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँची और साक्ष्यों को सुरक्षित किया। घटना की वैज्ञानिक जांच और साक्ष्य संकलन के लिए फॉरेंसिक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गहनता से जांच की जा रही है।

पीड़ित बच्ची को अविलंब चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने हेतु सदर अस्पताल, लखीसराय में भर्ती कराया गया है, जहाँ महिला पुलिस पदाधिकारी और परिजनों की उपस्थिति में उसका इलाज एवं चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस पदाधिकारियों द्वारा भी घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।

पुलिस अधीक्षक महोदया के सख्त निर्देशानुसार अभियुक्त की त्वरित गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही है। इस सम्बंध में पीड़ित के परिजनों से आवेदन प्राप्त कर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई तेजी से की जा रही है।