ईद उल-अजहा पर सौहार्द बनाए रखें, पर्दा लगाकर करें कुर्बानी : मो. कमरूद्दीन
- Post By Admin on May 24 2026
लखीसराय : ईद उल-अजहा (बकरीद) को लेकर जदयू नेता मो. कमरूद्दीन ने लोगों से आपसी भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी के दौरान दूसरों की भावनाओं का विशेष ध्यान रखा जाए और कुर्बानी को सोशल मीडिया से दूर रखा जाए।
मो. कमरूद्दीन ने कहा कि कुर्बानी पर्दा लगाकर करें तथा प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी से पूरी तरह बचें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कुर्बानी के जानवरों की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया मंचों पर साझा न करें, ताकि किसी की भावना आहत न हो।
उन्होंने कहा कि ईद-बकरीद मिल्लत और भाईचारे का पर्व है, जिसे आपसी प्रेम, शांति और सद्भाव के साथ मनाया जाना चाहिए। साथ ही कुर्बानी के गोश्त के वितरण में भी विशेष सावधानी और जरूरतमंदों का ख्याल रखने पर जोर दिया।