राजकुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी संजय यादव गिरफ्तार, पानी मोटर चोरी के शक में हुई थी हत्या

  • Post By Admin on May 24 2026
राजकुमार हत्याकांड का मुख्य आरोपी संजय यादव गिरफ्तार, पानी मोटर चोरी के शक में हुई थी हत्या

लखीसराय : कवैया थाना क्षेत्र में बीते पांच मई को हुए चर्चित राजकुमार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सह प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप चौहान ने बताया कि घटना के बाद लगातार छापेमारी की जा रही थी।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व पुलिस द्वारा मामले में शामिल नीतीश और सौरभ को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब इस हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी संजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में संजय यादव ने खुलासा किया कि गांव में पूर्व में पानी का मोटर चोरी हो गया था। लोगों को शक था कि राजकुमार ने ही मोटर चोरी की है। इसी संदेह को लेकर पांच से सात लोगों ने उसे घर से बुलाया और बथान पर मटन एवं शराब पार्टी दी। इसके बाद बेरहमी से पिटाई कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की नीयत से बहियार में फेंक दिया था। पुलिस पूरे मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।