लखीसराय समाचार
- Post by Admin on May 29 2026
लखीसराय : नगर परिषद बड़हिया में सशक्त स्थायी समिति क्रमांक-1, 2 एवं 3 के निर्वाचन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। निर्वाचन निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप कराया गया, जिसमें जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का सराहनीय सहयोग रहा। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था का पूर्ण पालन सुनिश read more
- Post by Admin on May 29 2026
लखीसराय : जिले में वर्ष 2025-26 के दौरान 86 प्रतिशत से अधिक गर्भवती महिलाओं द्वारा प्रसव-पूर्व जांच कराए जाने को स्वास्थ्य विभाग ने सकारात्मक उपलब्धि बताया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नियमित प्रसव-पूर्व जांच मां और नवजात शिशु की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक सह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित कुमार ने कहा कि हर गर्भवती महिला का सपना होता है कि वह और read more
- Post by Admin on May 29 2026
लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 28 मई 2026 को लखीसराय बायपास क्षेत्र में की गई। मद्य निषेध थाना से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इंग्लिश मोहल्ला वार्ड संख्या-04 निवासी बल्लू कुमार तथा लोदिया बालू पर वार्ड संख्या-08 निवासी नठread more
- Post by Admin on May 29 2026
लखीसराय : विश्व तंबाकू निषेध दिवस सप्ताह के तहत रेड क्रॉस सोसाइटी एवं रोटरी क्लब लखीसराय के संयुक्त तत्वावधान में स्थानीय महिला विद्या मंदिर प्लस टू उच्च विद्यालय, लखीसराय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अंजू कुमारी ने की। विश्व तंबाकू निषेध सप्ताह का आयोजन 24 मई से 31 मई तक किया जा रहा है, जिसका समापन 31 मई को होगाॠread more
- Post by Admin on May 28 2026
लखीसराय : जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार ने गुरुवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड के अनुसूचित जनजाति बहुल गांव टाली बिशनपुर एवं टालिकोड़ासी का दौरा कर “हर घर नल जल योजना” के तहत कराए गए बोरिंग कार्य एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने पर खुशी जताई और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। बताया गया कि read more
- Post by Admin on May 28 2026
लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान शराब कारोबार और सेवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान शराब बरामद करने के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। मद्य निषेध थाना से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार मानिकपुर थाना क्षेत्र के मटरामोड़ गांव में छापेमारी कर राजà read more
- Post by Admin on May 28 2026
लखीसराय : जिले में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा) एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से रामगढ़ चौक प्रखंड के शर्मा पंचायत स्थित महादलित टोला शर्मा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विषय “अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के शैक्षणिक उत्थान के लिए संचालित सरकारी योजनाओं का क्रियान्वय read more
- Post by Admin on May 27 2026
लखीसराय : आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। बुधवार को जिला पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रेरणा कुमार के संयुक्त निर्देशन में शहर में व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च जिला मुख्यालय से शुरू होकर शहीद द्वार, चितरंजन रोड, प्रभात चौक, बडà read more
- Post by Admin on May 27 2026
लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध थाना की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 26 मई 2026 को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध चुलाई शराब के कारोबार में संलिप्त दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में छापेमारी के read more
- Post by Admin on May 27 2026
लखीसराय : जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, उप विकास आयुक्त एवं अपर समाहर्ता द्वारा बुधवार को बड़हिया स्थित पुराने और नवनिर्मित रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नए अस्पताल भवन में विद्युत व्यवस्था शुरू कराई गई, जिसके बाद पुराने अस्पताल को नए भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अधिकारियो read more