लखीसराय में मद्य निषेध अभियान जारी, शराब पीने और बेचने वालों पर कार्रवाई
- Post By Admin on May 28 2026
लखीसराय : मद्य निषेध थाना लखीसराय द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान के दौरान शराब कारोबार और सेवन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान शराब बरामद करने के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
मद्य निषेध थाना से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार मानिकपुर थाना क्षेत्र के मटरामोड़ गांव में छापेमारी कर राजेश कुमार को एक लीटर चुलाई शराब एवं एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी निवासी कुमार को शराब सेवन के आरोप में पकड़ा गया। वहीं बड़हिया, बिछपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर कई लोगों को शराब पीने के आरोप में हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार लोगों में सचिनंदन कुमार, गिरिश कुमार, छट्ठू कुमार, सतीश कुमार एवं मनोज मांझी शामिल हैं।
मद्य निषेध विभाग की टीम ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने कहा कि अवैध शराब कारोबार एवं सेवन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।