लखीसराय में अवैध शराब कारोबार पर कार्रवाई, 17 लीटर चुलाई शराब बरामद
- Post By Admin on May 27 2026
लखीसराय : जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए मद्य निषेध थाना की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में 26 मई 2026 को जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध चुलाई शराब के कारोबार में संलिप्त दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
मद्य निषेध थाना द्वारा जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार चानन थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में छापेमारी के दौरान रोहित कुमार को 15 लीटर चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। आरोपी गोपालपुर वार्ड संख्या-10 का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दूसरी कार्रवाई हलसी थाना क्षेत्र के मननपुर गांव में की गई, जहां ममता देवी के पास से 2 लीटर चुलाई शराब बरामद की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध शराब बिक्री के कारोबार में संलिप्त थी। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मद्य निषेध थाना की टीम ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं सेवन में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।