लखीसराय में शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

  • Post By Admin on May 29 2026
लखीसराय में शराब के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त

लखीसराय : मद्य निषेध थाना, लखीसराय की टीम ने शराब कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 28 मई 2026 को लखीसराय बायपास क्षेत्र में की गई।

मद्य निषेध थाना से जारी छापेमारी प्रतिवेदन के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान इंग्लिश मोहल्ला वार्ड संख्या-04 निवासी बल्लू कुमार तथा लोदिया बालू पर वार्ड संख्या-08 निवासी नवलेश कुमार के रूप में हुई है। दोनों लखीसराय थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों के पास से 1.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। इसके साथ ही एक स्कूटी भी जब्त की गई है, जिसका इस्तेमाल शराब की ढुलाई में किया जा रहा था।

मद्य निषेध विभाग की ओर से दोनों आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।