लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 3,096 चीज़े में से 2,311-2,320 ।
फर्जी चालान और ओवरलोडिंग पर कड़ी कार्रवाई, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
  • Post by Admin on Aug 30 2024

लखीसराय : जिले के रामगढ़ चौक थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ओवरलोड बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा रोड पर गश्ती के दौरान की गई। अवर निरीक्षक सत्येंद्र नारायण सिंह के अनुसार, ट्रैक्टर संख्या बीआर 21 के 2027 पर ओवरलोड बालू लदा हुआ था, जिसे बरबीघा थाना क्षेत्र के कुसेढ़ी गांव निवासी विलायती मांझी का पुत्र, चालक गुड्डू मांझी, शेखपुरा की ओर ल   read more

एनक्यूएएस प्रमाणीकरण को लेकर उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन
  • Post by Admin on Aug 29 2024

लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : सदर अस्पताल के सभागार में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य 20 हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर-सह-स्वास्थ्य उपकेंद्रों के एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए तैयारियों को लेकर जानकारी साझा करना था। इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्रभारी सिविल सर्जन एवं जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी अशोक कुमार भारती ने की।   read more

जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा आगामी लोक अदालत की तैयारियों पर बैठक
  • Post by Admin on Aug 29 2024

लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार (नालसा), नई दिल्ली और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (बालसा), पटना के निर्देशानुसार आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाली वर्ष की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव के प्रकोष्ठ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिला एवं सत्र न्य   read more

विहिप की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ने धूमधाम से मनाया 60वां स्थापना दिवस 
  • Post by Admin on Aug 29 2024

लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी बहनों द्वारा रामगढ़ प्रखंड के नोनगढ गांव में 60वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मनाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता मातृशक्ति सह संयोजिका गौरम्मा सिन्हा ने की, जबकि बैठक का संचालन विहिप के जिला उपाध्यक्ष परशुराम सिंह और जिला मंत्री बंटी कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के मुख्य   read more

आपसी विवाद में मारपीट, महिला गंभीर रूप से घायल
  • Post by Admin on Aug 29 2024

लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : जिले के तेतरहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत सावन खैरमा गाँव में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके परिणामस्वरूप एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने 112 दल के कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थिति को नियंत्रण में किया। घायल महिला की पहचान सावन खैरमा निवासी सरो   read more

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खो-खो प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
  • Post by Admin on Aug 29 2024

सूर्यगढ़ा : राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर लखीसराय खो-खो संघ के बैनर तले एक रोमांचक खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला खो-खो संघ के सचिव अमित कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह, परियोजना गर्ल्स स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय सिंह, डॉ. जाकिर हुसैन मध्य विद्यालय के   read more

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत जिला जज समेत अधिकारियों ने खाई दवा
  • Post by Admin on Aug 29 2024

लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे सर्वजन-दवा सेवन अभियान के तहत, गुरुवार को जिले के व्यवहार न्यायालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी जिला जज श्री शुभनंदन झा के नेतृत्व में अन्य न्यायिक अधिकारियों को फाइलेरिया की दवा खिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन स्वास्थ्य विभाग और पीसीआई के सहयोग से किया गया। प्रभारी जिला ज   read more

आत्मा द्वारा देशी गौ पालन पर पशुपालक किसानों को मिलेगा प्रशिक्षण
  • Post by Admin on Aug 29 2024

लखीसराय (वीरेंद्र विजय सिंह) : कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) लखीसराय, जो कृषि विभाग से संबद्ध तकनीकी प्रसार के लिए उत्तरदायी एक स्वायत्त पंजीकृत संस्था है, वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत देशी गौ पालन को लेकर पशुपालन विभाग द्वारा चयनित पशुपालक किसानों को प्रशिक्षण प्रदान करने की योजना बना रही है। जिला कृषि पदाधिकारी सह आत्मा के प्रभारी निदेशक सुबोध कुमार सुधा   read more

जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2 सितंबर से शुरू
  • Post by Admin on Aug 28 2024

लखीसराय: जिले में 2 सितंबर से 7 सितंबर तक जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला खेल विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार प्रतियोगिता में कुल 15 खेलों को शामिल किया गया है, जिनमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, ताइक्वांडो, क्रिकेट, कराटे, बुशू, कुश्ती, भारत्तोलन, बैडमिंटन, शतरंज, बास्केटबॉल, खो-खो और बॉक्सिंग प्रमुख हैं।   read more

शराबबंदी अभियान में 24 लीटर महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Aug 28 2024

लखीसराय : उत्पाद पुलिस ने शराबबंदी अभियान को सख्ती से अमल में लाते हुए मंगलवार शाम से बुधवार तक विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान चानन और गढ़ी विशनपुर से 24 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया।  अधिकारियों के अनुसार, चानन थाना क्षेत्र के मानपुर मुशहरी वार्ड 7 में की गई छापेमारी के दौरान अरुण मांझी को 20 लीटर महुआ शराब के साथ पकड़ा गया। अर   read more