लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,821 चीज़े में से 161-170 ।
रिजल्ट में देरी से अधर में अटका छात्रों का भविष्य, अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन को घेरा
  • Post by Admin on Feb 06 2026

लखीसराय : मुंगेर विश्वविद्यालय में शैक्षणिक अव्यवस्था लगातार गंभीर रूप लेती जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित यूजी सेमेस्टर-2 एवं यूजी सेमेस्टर-4 की परीक्षाएँ संपन्न हुए लगभग छह माह बीत चुके हैं, लेकिन अब तक परिणाम जारी नहीं किए जाने से हजारों छात्र परेशान हैं। लंबे समय से परिणाम लंबित रहने के कारण छात्रों को मानसिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्तर पर गंभीर समस्याओं का साम   read more

जिला विधिज्ञ संघ में शोक की लहर, वरिष्ठ अधिवक्ता रामोतार साव के निधन पर न्यायिक कार्य स्थगित
  • Post by Admin on Feb 06 2026

लखीसराय : जिला विधिज्ञ संघ, लखीसराय के नियमित एवं वरीय सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रामोतार साव (बाबू) के आकस्मिक निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिज्ञ संघ द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही संघ के सदस्यों ने पूरे दिन न्यायिक कार्य से स्वयं को अलग   read more

सरकारी योजनाओं से उद्यमिता को बढ़ावा, दर्जनों लाभार्थियों को मिला ऋण
  • Post by Admin on Feb 06 2026

लखीसराय : जिले में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय के सभागार में गुरुवार को ऋण वितरण सह स्वीकृति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त श्री सुमित कुमार ने की। शिविर के दौरान प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) योजना के अंतर्गत 10 मामलों में कुल 29.01 लाख रुपए की ऋण स्वीक   read more

लखीसराय में शराब का जखीरा बरामद, कई गिरफ्तार, मद्य निषेध विभाग ने वाहनों की कराई नीलामी
  • Post by Admin on Feb 05 2026

लखीसराय: जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त कार्यवाही की है। अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब का जखीरा बरामद किया गया है। इस मामले में संलिप्त कई लोगों को गिरफ्तार किए जाने की भी सूचना है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार जिले में लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर मद्य निषेध विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाह   read more

कोलकाता विश्वविद्यालय के पालि विभाग का शैक्षणिक भ्रमण, छात्रों ने लखीसराय संग्रहालय व पुरातात्विक स्थलों का किया अध्ययन
  • Post by Admin on Feb 05 2026

लखीसराय: कोलकाता विश्वविद्यालय के पालि विभाग द्वारा आयोजित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों एवं शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल लखीसराय पहुँचा। यह भ्रमण विभागाध्यक्ष एवं प्राध्यापक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक, बौद्धिक एवं बौद्ध विरासत से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था। यह शैक्षणिक भ्रमण विश्वविद्या   read more

पिपरिया दियारा विद्यालय में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Post by Admin on Feb 05 2026

लखीसराय: महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के संयुक्त तत्वावधान में बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत लखीसराय जिले के पिपरिया प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, पिपरिया दियारा में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनय कुमार, हब के जिला   read more

लखीसराय संग्रहालय ने पूरे किए उद्घाटन के एक वर्ष, देश-विदेश के पर्यटकों का बना प्रमुख आकर्षण
  • Post by Admin on Feb 05 2026

लखीसराय: जिला स्थित संग्रहालय के उद्घाटन एवं लोकार्पण का एक वर्ष बीते शुक्रवार को पूर्ण हो गया। बीते एक वर्ष में यह संग्रहालय न केवल लखीसराय जिले, बल्कि बिहार के अन्य जिलों, देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। उल्लेखनीय है कि 6 फरवरी 2025 को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान लखीसराय संग्रहा   read more

किऊल स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क की कार्यवाही, शरीर में शराब बांधकर ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार
  • Post by Admin on Feb 05 2026

लखीसराय: किऊल रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्ती के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जो अपने शरीर में अंग्रेजी शराब बांधकर ट्रेन से उतर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 फरवरी 2026 को किऊल स्टेशन पर निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार के नेतृत्व में आरपीएफ टीम नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18183 से प्लेटफार्म संख्या तीन पर उत   read more

10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान शुरू
  • Post by Admin on Feb 04 2026

लखीसराय : जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़े स्तर पर सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 10 फरवरी 2026 से पूरे जिले में शुरू किया जाएगा, जिसके तहत सभी पात्र नागरिकों को दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुसार अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का व्यापक उपय   read more

लखीसराय संग्रहालय बना पर्यटन का नया केंद्र, एक साल में 63 हजार से अधिक दर्शक
  • Post by Admin on Feb 04 2026

लखीसराय : लखीसराय संग्रहालय ने अपने संचालन का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया है। 6 फरवरी 2025 को मुख्यमंत्री के कर-कमलों द्वारा संग्रहालय की चारों दीर्घाओं का लोकार्पण किया गया था, जिसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया। बीते एक वर्ष में संग्रहालय जिले ही नहीं, बल्कि राज्य के पर्यटन मानचित्र पर भी अपनी मजबूत पहचान बनाने में सफल रहा है। संग्रहालय में भ्रमण के दौरान   read more