लखीसराय समाचार

दिखाया गया है 2,329 चीज़े में से 1,211-1,220 ।
राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 16 2024

लखीसराय : राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के सौजन्य से 13 से 17 वर्ष की आयु के छात्रों के बीच एचआईवी और संबंधित स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी क्विज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता के लिए स्कूल, जिला, राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर अलग-अलग चरणों में आयोजन होगा। प्रतियोगिता का प्रारूप: कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं के छात्र-छा   read more

शराब तस्कर गिरफ्तार, 24 लीटर देसी शराब जब्त
  • Post by Admin on Nov 16 2024

लखीसराय : नशा मुक्ति अभियान के तहत लखीसराय जिला उत्पाद पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए किऊल थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव के वार्ड संख्या 11 से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 24 लीटर देसी शराब भी बरामद की है। उत्पाद सब-इंस्पेक्टर गुड्डू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर स्व. तनिक यादव के पुत्र रामबालक यादव के घर छापेमारी की गई। इस दौर   read more

बाल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए मंत्री प्रेम कुमार, बच्चों को दी प्रेरणा
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : राज्य के सहकारिता, वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने लखीसराय म्यूजियम में आयोजित बाल फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया और बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने चाचा नेहरू के जन्मदिन को बाल फिल्म फेस्टिवल के रूप में मनाने के लिए जिला प्रशासन, अभिनेता विकास कुमार, समीक्षक दीपक दुआ और संयोजक रविराज को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि बाल दिवस पर इस तरह के आयोजन से बच्चों को स्   read more

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शुक्रवार को गंगा स्नान और दान के लिए जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़हिया कॉलेज गंगा घाट और अन्य प्रमुख घाटों पर भक्तों का तांता लगा रहा जो दोपहर बाद तक बढ़ता ही गया। इस दिन की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा स्नान से 100 अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है। गंगा स्नान के   read more

गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर वृक्षारोपण का आयोजन
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान देव वृक्ष बरगद और फलदार वृक्ष आम के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत महापुरुषों की जन्मस्थली है   read more

हिंदू जातियों में बंटा तो होगा नुकसान : मंत्री प्रेम कुमार
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : राज्य के सहकारिता एवं वन पर्यावरण मंत्री प्रेम कुमार ने बालगुदर पैक्स में धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ किया और कई विकास कार्यों का जायजा लिया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने हिंदू समाज में जातीय विभाजन के खतरे पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि "बंटोगे तो कटोगे" कथन आज के समय में प्रासंगिक है। उन्होंने चेताया कि यदि हिंदू जातियों में बंटता है तो समाज को भारी नु   read more

धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ, सहकारिता मंत्री ने किया उद्घाटन
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को लखीसराय प्रखंड के बालगुदर पैक्स में किया गया। उद्घाटन समारोह में बिहार सरकार के माननीय सहकारिता मंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, बिहार सरकार की अधिसूचना संख्या 4500, 9 अक्तूबर के अनुपालन में किया गया। इस अवसर पर जिले के 20 चयनि   read more

धीराडार जवास हाल्ट के पास ट्रेन से गिरा व्यक्ति घायल, आरपीएफ ने पहुंचाई मदद
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : शुक्रवार को किऊल आरपीएफ निरीक्षक को सूचना मिली कि धीराडार जवास हाल्ट के समीप एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन से गिरकर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक अजय कुमार सिंह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचने पर देखा गया कि लगभग 40 वर्षीय एक व्यक्ति डाउन लाइन के पास किलोमीटर 429/10 के नजदीक घायल अवस्था में पड़ा था। व्यक्ति के पैर मे   read more

न्यायालय से फरार आरोपी को पुलिस ने दो घंटे में किया 
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय :  जिले के कवैया थाना क्षेत्र में एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में चानन थाना कांड संख्या 126/24 के आरोपी रंजीत कुमार को पुलिस ने दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। करीब 19 वर्षीय कछुआ गांव निवासी आरोपी रंजीत कुमार को 13 नवम्बर को चानन थाना द्वारा गिरफ्तार किया गया था लेकिन अदालत में पेशी के दौरान चिकित्सीय जांच के समय आरोपी ने हथकड़ी निकालकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। इ   read more

अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार
  • Post by Admin on Nov 15 2024

लखीसराय : जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जिसमें 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में चार शराब पीने वाले और दो शराब विक्रेता शामिल हैं। शराब पीने वालों में मानपुर बाजार, चानन थाना के राजकुमार लहेरी, बछीया विद्या, हलसी थाना के विकास कुमार, धरमपुर, चानन थाना के अधिक बिंद और प्रतापपुर,   read more