लखीसराय समाचार
- Post by Admin on Feb 17 2025
लखीसराय : राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद बिहार पटना के निदेशक के निर्देशानुसार लखीसराय के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 17 से 21 फरवरी तक शिक्षकों की पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण विशेष रूप से रामगढ़ चौक और सूर्यगढ़ा प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले कुल 202 शिक्षकों के लिए है। read more
- Post by Admin on Feb 17 2025
लखीसराय : मैट्रिक परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा इस परीक्षा को सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन ने परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीएम चंदन कुमार के नेतृत्व में एक कड़ा कदम उठाया है। सभी परीक्षा केंद्रों के चारों ओर चहारदीवारी से 200 गज की दूरी तक निषेधागा लागू कर दिया गया read more
- Post by Admin on Feb 17 2025
लखीसराय : आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। जहां एक ओर राजग गठबंधन द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) भी मंगलवार को जिले में अपना जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। बसपा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि यह एक दिवसीय सम्मेलन सूर्यगढ़ा प्रखंड के नवाबगंज में आयो read more
- Post by Admin on Feb 17 2025
लखीसराय : मंगलवार को निर्धारित केआरके मैदान में एनडीए के सभी घटक दलों की संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन की सफलता को लेकर रविवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ता बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करना था। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार कुश read more
- Post by Admin on Feb 17 2025
लखीसराय : लायंस क्लब लखीसराय ने रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। यह शिविर क्लब के लायंस फाउंडेशन हॉल, चितरंजन रोड पर लगाया गया, जिसमें खास तौर पर मधुमेह (डायबिटीज), उच्च रक्तचाप और नेत्र रोगों की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में लायंस क्लब द्वारा स्थापित डायबिटिक क्लिनिक और आई क्लिनिक के माध्यम से 250 से अधिक लोगों का निःशुल्क परीक्षण किया गया। डॉक्टरों की टीम ने read more
- Post by Admin on Feb 15 2025
लखीसराय : 14 फरवरी, जिसे वैलेंटाइन डे के रूप में मनाया जाता है, को इस वर्ष विश्व हिंदू परिषद (विहिप) बजरंग दल जिला लखीसराय ने एक अलग दृष्टिकोण से मनाया। जिला संयोजक सोनू पटेल के नेतृत्व में संगठन ने इस दिन को ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाया। उनका कहना था कि वैलेंटाइन डे एक अंग्रेजों द्वारा चलाया गया पर्व है, जो हिंदू सनातन धर्म की संस्कृति के विपरीत है और हमें इसे पूरी एकता के साथ read more
- Post by Admin on Feb 15 2025
लखीसराय : लोजपा आर के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट शुक्रवार को आगामी 18 फरवरी को लखीसराय में आयोजित होने वाले राजग कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी के सिलसिले में लखीसराय पहुंचे। यहां उनका जोरदार स्वागत हुआ, जहां पार्टी समर्थकों ने उन्हें माल्यार्पण एवं जयकारे के साथ स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के राजनीतिक हालात पर कई बातें कहीं। राजेश भट्ट ने तेजस्वी यादव पर तीखा read more
- Post by Admin on Feb 15 2025
लखीसराय : आगामी 18 फरवरी को जिले में आयोजित होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर एनडीए के घटक दलों के प्रवक्ता लखीसराय पहुंचे। जिला अतिथि गृह में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रवक्ताओं ने एनडीए की एकजुटता और सरकार की उपलब्धियों को दोहराया। इस दौरान प्रवक्ताओं ने जहां एनडीए की कार्यों का बखान किया, वहीं विपक्षी पार्टी आरजेडी पर भी तीखा हमला बोला। जेडीयू के मुख्य प read more
- Post by Admin on Feb 15 2025
लखीसराय : अवैध शराब की तस्करी को लेकर कार्यवाही की गई। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो शराब तस्कर और दो शराब पीने वाले शामिल हैं। पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही के तहत जिले के महावीर स्थान पुरानी बाजार निवासी सूरज कुमार को औरे बाजार थाना क्षेत्र से अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके read more
- Post by Admin on Feb 15 2025
लखीसराय : जिले को मक्का उत्पादन में अग्रणी बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) ने जिले के चार प्रखंडों के 200 मक्का उत्पादक किसानों को उन्नत खेती की तकनीकों पर प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 फरवरी से 14 फरवरी तक बेगूसराय स्थित भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान की क्षेत्रीय शाखा में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मक्क read more